नीतीश कुमार ने दिया MLC से इस्तीफा, सीएम पद पर अभी भी बरकरार; जीत चुके हैं राज्यसभा चुनाव

Bihar CM news: मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने MLC पद से इस्तीफा दे दिया है। उनका इस्तीफा बिहार विधान परिषद सभापति के पास पहुंच गया है। नीतीश 16 मार्च को राज्यसभा के लिए चुने गए थे और कानून के मुताबिक, उन्हें 30 मार्च तक MLC पद से इस्तीफा देना था।

Nitish Kumar Resigns: मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने MLC पद से इस्तीफा दे दिया है। बताया जा रहा था कि वह आज इस्तीफा दे देंगे, जहां अब उनका इस्तीफा बिहार विधान परिषद के सभापति के पास पहुंच गया है। उन्होंने विधान परिषद के सभापति को अपना इस्तीफा सौंप दिया है। नीतीश कुमार इस महीने की शुरुआत में राज्यसभा के लिए चुने गए थे। संविधान के अनुसार, जब किसी राज्य विधानमंडल का कोई सदस्य संसद के लिए चुना जाता है, तो उसे चुनाव के 14 दिनों के भीतर इस्तीफा देना होता है। नीतीश 16 मार्च को राज्यसभा के लिए चुने गए थे और कानून के मुताबिक, उन्हें 30 मार्च तक MLC पद से इस्तीफा देना था।

नीतीश कुमार ने दिया बिहार विधानसभा से इस्तीफा

नीतीश कुमार ने दिया बिहार विधानसभा से इस्तीफा

कुमार के साथ-साथ, BJP के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन ने भी बिहार विधानसभा से इस्तीफा नहीं दिया था, लेकिन अंतिम तारीख को देखते हुए उनका भी इस्तीफा हो चुका है। बता दें कि सोमवार यानी आज आखिरी दिन था, इस्तीफा देने के लिए। 'एक साथ सदस्यता निषेध नियम, 1950' (संविधान के अनुच्छेद 101/190 के तहत) के अनुसार, संसद और राज्य विधानमंडल, दोनों के लिए चुने गए किसी सदस्य को 14 दिनों के भीतर किसी एक पद से इस्तीफा देना अनिवार्य है।

End of Feed