21 साल बाद फिर दिल्ली की सियासत में लौटे ‘सुशासन बाबू’, जानें कैसा रहा Nitish Kumar का राजनीतिक सफर

Nitish Kumar as Rajya Sabha Member: नीतीश कुमार ने बिहार की राजनीति को अलविदा कहकर अब राष्ट्रीय स्तर पर नई पारी शुरू की है। उन्होंने राज्यसभा सदस्य के रूप में शपथ लेते हुए संकेत दिया कि वे जल्द ही मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा देकर नई टीम को जिम्मेदारी सौंपेंगे। 75 वर्षीय नीतीश कुमार का राजनीतिक सफर काफी लंबा और प्रभावशाली रहा है। 1989 से 2004 तक वे लगातार लोकसभा सांसद रहे और केंद्र सरकार में कृषि राज्य मंत्री से लेकर रेल मंत्री और कृषि मंत्री जैसे अहम पदों पर रहे।

Nitish Kumar as Rajya Sabha Member: 'मैंने बिहार में बहुत काम किया है। अब मुझे लगा कि मुझे यहां (दिल्ली) में रहना चाहिए। राज्यसभा में सांसद बन गया हूं। तीन-चार दिनों में इस्तीफा दे दूंगा और नए लोगों को मुख्यमंत्री व मंत्री बनाया जाएगा।' गुरुवार को मीडिया से बातचीत करते हुए नीतीश कुमार ने ये बात कही।

nitish kumar (4)

नीतीश कुमार ने राज्यसभा सदस्य के रूप में शपथ ली। AI IMAGE

शुक्रवार को 'सुशासन बाबू' ने बिहार की सियासत को आधिकारिक तौर पर अलविदा कहते हुए राज्यसभा के सदस्य की शपथ ले ली। 75 वर्षीय नीतीश कुमार की यह एक नई पारी है। उन्हें लोकसभा सदस्य का तो पुराना अनुभव है, लेकिन वो कभी भी उच्च संसद के सदस्य नहीं बने हैं।

End of Feed