शहर

Gujarat Murder Shock: पत्नी ने गुस्से में पत्थर मारकर पति की ले ली जान, पूरी रात लाश के पास बैठी रही

गुजरात के नर्मदा जिले में पत्नी ने वाद-विवाद के बीच गुस्से में आकर पति की हत्या कर दी। चौंकाने वाली बात यह रही कि वह वहां से भागी नहीं, बल्कि पूरी रात शव के पास बैठी रही।

Image

गुजरात में महिला ने पति की हत्या कर शव के पास बैठकर गुजारी रात

Gujarat Murder Shock: गुजरात के नर्मदा जिले से एक हैरान कर देने वाली घटना सामने आई है, जिसने पूरे इलाके को स्तब्ध कर दिया है। इस घटना के बारे में जिसने भी सुना वह दंग रह गया। मामला नर्मदा (Narmada) जिले में तिलकवाड़ा तालुका के वोरागांव क्षेत्र का है। यहां एक महिला ने गुस्से में अपने पति की हत्या कर दी, लेकिन इसके बाद जो हुआ, वह और भी हैरान कर देने वाला है।

पुलिस के अनुसार, 35 वर्षीय प्रवीणभाई रणसिंह नायक अपनी पत्नी रेखाबेन नायक के साथ गांव से सब्जी लेकर घर लौट रहे थे। इसी दौरान हेरण नदी के पास दोनों के बीच किसी बात को लेकर कहा-सुनी शुरू हो गई। देखते ही देखते यह विवाद इतना बढ़ गया कि गुस्से में आकर रेखाबेन ने पास पड़ा पत्थर उठाया और पति के सिर पर जोरदार वार कर दिया। चोट इतनी गंभीर थी कि प्रवीणभाई की मौके पर ही मौत हो गई।

हत्या के बाद वहीं बैठ गई महिला

आमतौर पर घटना के बाद आरोपी मौके से फरार हो जाते हैं, लेकिन ऐसा शातिर बदमाश करते हैं या प्लानिंग करके मर्डर करने वाले करते हैं। इस मामले में तस्वीर बिल्कुल अलग थी। रेखाबेन न तो वहां से भागी और न ही किसी को सूचना दी। वह पूरी रात अपने पति के शव के पास बैठी रही। सुबह होने के बाद भी वह वहीं मौजूद रही, जैसे इस घटना के बाद वह किसी गहरे सदमे में हो या घटना को स्वीकार ही नहीं कर पा रही हो।

पुलिस ने महिला को हिरासत में लिया

इस घटना की जानकारी स्थानीय लोगों को काफी देर बाद, दोपहर के समय मिली। इसके बाद तुरंत पुलिस को सूचना दी गई। तिलकवाड़ा पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया। साथ ही आरोपी महिला को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी गई है। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है और यह जानने की कोशिश कर रही है कि आखिर किस वजह से यह विवाद इतना बढ़ गया कि मामला हत्या तक पहुंच गया।

Digpal Singh
दिगपाल सिंहauthor

दिगपाल सिंह टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में सिटी टीम को लीड कर रहे हैं। शहरों से जुड़ी ताजाखबरें, लोकल मुद्दे, चुनावी कवरेज और एक्सप्लेनर फॉर्मेट पर उनकी मजबूत पकड़ है। 2006 से पत्रकारिता में सक्रिय दिगपाल सिंह को प्रिंट और डिजिटल दोनों माध्यमों में काम करने का अनुभव है। दोनों प्लेटफॉर्म्स पर काम करते हुए उन्होंने ग्राउंड-लेवल रिपोर्टिंग से लेकर सेंट्रल डेस्क पर बड़ी खबरों की हैंडलिंग तक हर स्तर पर अनुभव हासिल किया है। अब तक 30,000 से अधिक खबरें लिख चुके दिगपाल हाइपर-लोकल न्यूज की बारीकियों, शहरों की समस्याओं और लोगों से जुड़े वास्तविक मुद्दों को समझने की विशेष क्षमता रखते हैं।

और पढ़ें
End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!