JDU में शामिल होते ही पिता से आशीर्वाद लेने पहुंचे निशांत, मिठाई खिलाकर लगाया गले; देखें तस्वीरें

Nishant Kumar Joins JDU: जदयू में शामिल होने के बाद निशांत, अपने पिताजी से आशीर्वाद लेने पहुंचे। उनके साथ जदयू के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष संजय कुमार झा भी मौजूद थे। पार्टी में शामिल होने के बाद निशांत ने कहा," मेरे पिता ने राज्यसभा जाने का फैसला किया, यह उनका निजी निर्णय था। हम सभी इसका सम्मान करते हैं। हम उनके मार्गदर्शन में काम करते रहेंगे। मैं संगठन को मजबूत करने के लिए काम करूंगा।" निशांत ने दावा किया कि उनके पिता ने पिछले बीस वर्षों में राज्य के लिए बहुत कुछ किया।

Nishant Kumar Joins JDU: बिहार की राजनीति के लिए रविवार का दिन बेहद अहम रहा। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार ने जनता दल यूनाइटेड (JDU) ज्वाइन कर ली। बता दें कि नीतीश कुमार सीएम की कुर्सी छोड़कर राज्यसभा जाने वाले हैं। पार्टी में शामिल होने के बाद निशांत, अपने पिताजी से आशीर्वाद लेने पहुंचे। उनके साथ जदयू के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष संजय कुमार झा भी मौजूद थे।

nishant 1

जदयू पार्टी में शामिल होने के बाद निशांत ने पिता नीतीश कुमार से लिया आशीर्वाद।

पार्टी में शामिल होने के बाद निशांत ने कहा, उन्होंने कहा कि वे पार्टी के संगठन को मजबूत करने के लिए काम करेंगे। 40 वर्ष से अधिक आयु के इंजीनियरिंग स्नातक निशांत को पार्टी मुख्यालय में केंद्रीय मंत्री राजीव रंजन सिंह 'ललन' और जेडीयू के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष संजय झा सहित शीर्ष नेताओं की उपस्थिति में पार्टी में शामिल किया गया।

End of Feed