देश

'INDIA' गठबंधन का एक ही मकसद, सनातन धर्म को खत्म करो... टाइम्स नाउ पर बोलीं निर्मला सीतारमण

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Sep 16, 2023, 01:31 PM IST

Nirmala Sitaraman Interview: वित्त मंत्री सीतारमण ने टाइम्स नाउ को दिए इंटरव्यू में कहा, I.N.D.I.A ब्लॉक केवल तुष्टीकरण की राजनीति में विश्वास करता है। हिंदुओं और सनातन धर्म के खिलाफ जहर फैलाने का काम पिछले 70 सालों से हो रहा है। इनका एक ही मकसद है कि सत्ता में आओ और सनातन धर्म को खत्म कर दो।

Image

Nirmala Sitharaman

Nirmala Sitaraman Interview: सनातन धर्म को लेकर चल रहे हालिया विवाद पर वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने विपक्षी गठबंधन 'INDIA' और तमिलनाडु की डीएमके सरकार पर जोरदार हमला बोला। उन्होंने कहा कि I.N.D.I.A ब्लॉक केवल तुष्टीकरण की राजनीति में विश्वास करता है। हिंदुओं और सनातन धर्म के खिलाफ जहर फैलाने का काम पिछले 70 सालों से हो रहा है।

यह बातें वित्त मंत्री सीतारमण ने टाइम्स नाउ को दिए इंटरव्यू में कही। टाइम्स नेटवर्क की ग्रुप एडिटर नाविका कुमार के एक सवाल का जवाब देते हुए उन्होंने कहा कि तमिलनाडु में ब्राह्मणों के खिलाफ नफरत की राजनीति बहुत सक्रिय है। संविधान की शपथ लेकर एक मंत्री ने सनातन धर्म के बारे में क्या कुछ कहा। उन्होंने कहा, कदाचार हर धर्म में मौजूद है, लेकिन बीते 70 वर्षों से एक ट्रेंड को फॉलो किया जा रहा है।

खड़गे पर भी बोला हमला

इस दौरान निर्मला सीतारमण ने कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे पर भी हमला बोला। उन्होंने कहा, खड़गे ने भी कहा है कि सनातन धर्म को हटा दिया जाना चाहिए। सीतारमण ने कहा, राष्ट्रीय जनता दला, कम्युनिस्ट पार्टी ऑफ इंडिया के सदस्यों ने भी ऐसा ही कहा, यह पूरा इंडिया गठबंधन सनातन धर्म के खिलाफ है। उन्होंने कहा, इनका एक ही मकसद है कि सत्ता में आओ और सनातन धर्म को खत्म कर दो।

टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article