धर्मेंद्र प्रधान नहीं, तो कौन बनेगा ओडिशा का पहला भाजपाई मुख्यमंत्री?

Next CM of Odisha: मोदी सरकार के तीसरे कार्यकाल में ओडिशा से ताल्लुक रखने वाले भाजपा नेता धर्मेंद्र प्रधान को एक बार फिर कैबिनेट में शामिल किया गया है। मंत्री पद की शपथ लेने का साथ ही उन अटकलों पर लगाम लग गया, जिनमें ये कहा जा रहा था कि मुख्यमंत्री पद की रेस में प्रधान का नाम भी शामिल है।

Odisha New Chief Minister: धर्मेंद्र प्रधान के कंधों पर ओडिशा की जिम्मेदारी नहीं होगी, वो केंद्रीय मंत्री के तौर पर ही नजर आते रहेंगे और अपनी जिम्मेदारियां उठाते रहेंगे। रविवार को इस बात पर उस वक्त मुहर लग गई, जब उन्होंने मोदी सरकार 3.0 के मंत्रिमंडल के लिए कैबिनेट मंत्री के रूप में शपथ ली। दरअसल, ओडिशा विधानसभा चुनाव (Odisha Assembly Election 2024) में भारतीय जनता पार्टी (BJP) को बड़ी सफलता मिली है। जिसके बाद से एक ही सवाल है कि ओडिशा का अगला मुख्यमंत्री कौन बनेगा?

Odisha Next CM

केंद्र की राजनीति में ही नजर आएंगे धर्मेंद्र प्रधान।

केंद्र की राजनीति में ही नजर आएंगे धर्मेंद्र प्रधान

पूर्व पेट्रोलियम और शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने लोकसभा चुनाव 2024 में ओडिशा की संबलपुर सीट से 1 लाख, 19 हजार, 836 मतों से जीत दर्ज की है। वो 2004 में पहली ओडिशा के देवगढ़ से लोकसभा सांसद चुने गए थे। इसके बाद 2012 में बिहार से और 2018 में मध्य प्रदेश से राज्यसभा सांसद थे। केंद्रीय मंत्री के तौर पर शपथ लेने के बाद ये साफ हो गया है कि धर्मेंद्र प्रधान केंद्र की राजनीति में ही नजर आएंगे। ओडिशा के सीएम बनने की अटकलों पर लगाम लग गया है।

End of Feed