Vice President Oath: नवनिर्वाचित उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन 12 सितंबर को लेंगे शपथ

Vice President Oath: एनडीए के उम्मीदवार राधाकृष्णन मंगलवार को भारत के 15वें उपराष्ट्रपति चुने गए। उन्होंने विपक्षी उम्मीदवार और सुप्रीम कोर्ट के पूर्व न्यायाधीश बी. सुदर्शन रेड्डी को 300 वोटों के मुकाबले 452 वोट हासिल किए।

Vice President Oath: उपराष्ट्रपति पद के लिए नवनिर्वाचित चंद्रपुरम पोन्नुसामी राधाकृष्णन का शपथ ग्रहण समारोह 12 सितंबर, शुक्रवार की सुबह नई दिल्ली स्थित राष्ट्रपति भवन में आयोजित होगा। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू राधाकृष्णन को पद की शपथ दिलाएंगी।समारोह के निमंत्रण एनडीए के वरिष्ठ नेताओं को भेजे जाएंगे।

Vice President Oath

राधाकृष्णन का शपथ ग्रहण समारोह 12 सितंबर को होगा (फाइल फोटो: canva)

परिणाम की घोषणा करते हुए, राज्यसभा के महासचिव और निर्वाचन अधिकारी पीसी मोदी ने कहा कि 781 सांसदों में से 767 ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया, जिससे 98.2 प्रतिशत मतदान हुआ। इनमें से 752 मत वैध और 15 अवैध थे, जिससे प्रथम वरीयता के मतों के लिए आवश्यक बहुमत घटकर 377 रह गया।

End of Feed