Maharashtra Zilla Parishad Election: महाराष्ट्र राज्य चुनाव आयोग ने आगामी जिला परिषद और पंचायत समिति चुनाव की तारीख को बदला है। पहले यह चुनाव 5 फरवरी को होने वाले थे, लेकिन उपमुख्यमंत्री अजित पवार के निधन के बाद राज्य चुनाव आयोग ने संशोधित चुनावी कार्यक्रम का ऐलान किया है।
कब होंगे चुनाव
महाराष्ट्र जिला परिषद और पंचायत समिति के लिए पहले 5 फरवरी को मतदान और 7 फरवरी को मतगणना होनी थी, लेकिन राज्य चुनाव आयोग ने 12 जिला परिषदों और उनके तहत आने वाली 125 पंचायत समितियों के आम चुनाव के बाकी फेज बदल दिए और अब 5 फरवरी की जगह 7 फरवरी को मतदान होगा, जबकि वोटों की गिनती 7 फरवरी की जगह 9 फरवरी, 2026 को होगी।
राज्य चुनाव आयोग ने इन जिला परिषद और पंचायत समिति चुनावों के लिए 13 जनवरी, 2026 को चुनावी कार्यक्रम का ऐलान किया था। इसके अनुसार, नॉमिनेशन पेपर फाइल करने, नॉमिनेशन पेपर वापस लेने, सिंबल बांटने और चुनाव लड़ने वाले कैंडिडेट्स की फाइनल लिस्ट जारी करने का प्रोसेस पूरा हो चुका है। अगले स्टेप्स में वोटिंग, वोटों की गिनती और चुने हुए मेंबर्स के नामों का गैजेट में पब्लिकेशन शामिल है।
SC ने दी है दो सप्ताह की मोहलत
सुप्रीम कोर्ट ने इन चुनावों के लिए 31 जनवरी 2026 के बाद सिर्फ दो हफ्ते की मोहलत दी है, लेकिन 28 जनवरी को उपमुख्यमंत्री अजित पवार की विमान दुर्घटना में मौत के बाद राज्य सरकार ने तीन दिवसीय राजकीय शोक का घोषित किया है।
राजकीय शोक को ध्यान में रखते हुए जिला परिषद और पंचायत समिति चुनाव कार्यक्रम के बाकी फेज में बदलाव किए गए हैं। इसके अनुसार, संबंधित जिला कलेक्टर 31 जनवरी, 2026 को संशोधित चुनावी कार्यक्रम का नोटिफिकेशन पब्लिश करेंगे।
कितने बजे तक होगी वोटिंग?
संशोधित चुनाव कार्यक्रम के मुताबिक, 7 फरवरी को सुबह 7.30 बजे से शाम 5.30 बजे तक वोटिंग होगी। इसलिए, पब्लिक कैंपेन 5 फरवरी 2026 को रात 10 बजे खत्म हो जाएगा। संबंधित जगहों पर वोटों की गिनती 9 फरवरी 2026 को सुबह 10 बजे शुरू होगी।
