असम में शपथ से पहले हिमंता बिस्वा सरमा ने किया ऐलान, बता दी क्या होगी 'पहली प्राथमिकता'

Assam News: असम के मनोनीत मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा 12 मई, 2026 को सुबह 11:40 बजे गुवाहाटी के खानापारा स्थित वेटरनरी कॉलेज मैदान में शपथ लेंगे।

असम के मनोनीत मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा (Himanta Biswa Sarma) ने कहा कि 12 मई को शपथ लेने के बाद नई सरकार का 'लक्ष्य' पार्टी के घोषणापत्र को लागू करना होगा। सरमा ने कहा, 'शपथ लेने के बाद, हम पहली कैबिनेट बैठक करेंगे। हमारे घोषणापत्र को लागू करना ही हमारा लक्ष्य होगा।' उन्होंने यह भी कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के समारोह में शामिल होने के लिए आज रात गुवाहाटी पहुंचने की उम्मीद है, जिसमें कई गणमान्य व्यक्ति और पार्टी कार्यकर्ता शामिल होंगे।

assam cm

हिमंता बिस्वा सरमा (फाइल फोटो)

सरमा ने कहा, 'प्रधानमंत्री आज रात गुवाहाटी पहुंचेंगे। कल सुबह 11 बजे असम की नई सरकार शपथ लेगी। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, भाजपा अध्यक्ष नितिन नबीन और NDA-शासित राज्यों के मुख्यमंत्री इस समारोह में शामिल होंगे। हमारे पार्टी के बूथ-स्तर के कार्यकर्ताओं सहित कई लोग इस कार्यक्रम में हिस्सा लेंगे।'

End of Feed