नेपाल में भारत का बड़ा रेस्क्यू ऑपरेशन, 108 भारतीय सुरक्षित निकाले गए; 4 विमानों से भेजी गई 68.5 टन राहत सामग्री

नेपाल की भोटे कोशी नदी में 26 अगस्त को आई भीषण बाढ़ के बाद भारत ने बड़े पैमाने पर राहत अभियान शुरू किया है। वायुसेना के 4 विमानों से 68.5 टन राहत सामग्री भेजी गई है, जबकि 108 भारतीय नागरिकों को सुरक्षित निकाला जा चुका है।

नेपाल में 26 अगस्त को भोटे कोशी नदी में आई विनाशकारी बाढ़ के बाद राहत और बचाव कार्य बड़े पैमाने पर जारी हैं। इस भीषण प्राकृतिक आपदा के बीच भारत ने अपने पड़ोसी देश नेपाल की ओर मदद का हाथ बढ़ाते हुए जमीनी और हवाई दोनों रास्तों से राहत और बचाव अभियान तेज कर दिया है। आपदा प्रभावित क्षेत्रों में फंसे भारतीय नागरिकों की सुरक्षा सुनिश्चित करने में महत्वपूर्ण सफलता मिली है। अब तक 108 भारतीय नागरिकों को प्रभावित इलाकों से सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया है।

India Rescue Operation Nepal

मुश्किल वक्त में भारत बना सहारा (X/@DrSJaishankar)

108 भारतीय रेस्क्यू, 275 नागरिकों की तलाश जारी: विदेश मंत्रालय

भारतीय विदेश मंत्रालय (MEA) के आधिकारिक प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'X' पर जानकारी साझा करते हुए बताया कि शनिवार रात 22:30 बजे तक 108 भारतीय नागरिकों को सुरक्षित रेस्क्यू किया जा चुका है।

End of Feed