NEET Paper Leak: छात्रों के प्रदर्शन के बीच बड़ा फेरबदल, केंद्र सरकार का एक्शन, हटाए गए शिक्षा सचिव विनीत जोशी

विनीत जोशी (IAS) को उच्च शिक्षा विभाग (Department of Higher Education) के सचिव पद से हटाकर पंचायती राज मंत्रालय का सचिव नियुक्त किया गया है।

NEET paper leak Case: नीट पेपर लीक मामले पर केंद्र सरकार ने एक्शन लेना शुरू कर दिया है। इसी के तहत शिक्षा मंत्रालय से जुड़ा बड़ा प्रशासनिक फेरबदल हुआ है। केंद्र सरकार ने शिक्षा मंत्रालय में वरिष्ठ स्तर पर बड़ा बदलाव किया है। विनीत जोशी (IAS) को उच्च शिक्षा विभाग (Department of Higher Education) के सचिव पद से हटाकर पंचायती राज मंत्रालय का सचिव नियुक्त किया गया है। उनकी जगह नरेश पाल गंगवार (IAS) को उच्च शिक्षा विभाग, शिक्षा मंत्रालय का नया सचिव बनाया गया है।

NEET Narendra modi

NEET पेपर लीक मामले में एक्शन

पीएम मोदी बोले- ट्रैक कोर्ट्स का गठन किया जाएगा

दिल्ली में छात्रों का आंदोलन 'कॉकरोच जनता पार्टी' (सीजेपी) के नाम से जंतर मंतर पर लगातार जारी है। इसी बीच छात्र आंदोलन को लेकर पीएम नरेंद्र मोदी ने चिंता जताई है। उन्होंने कहा,"देश के युवाओं का हित और उनका भविष्य हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता है। पेपर लीक के सभी मामलों में दोषियों को जल्द से जल्द कठोर दंड देने के लिए, केस के त्वरित निस्तारण के लिए फास्ट ट्रैक कोर्ट्स का गठन किया जाएगा। इस संबंध में निर्देश दे दिए गए हैं कि संबंधित विभाग आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित करें।"

End of Feed