NEET का डरावना सफर...Paper Leak ने तोड़े लाखों सपने! छात्रों के गुनहगार कितने गिरफ्तार; कहां पहुंची जांच की आंच?

NEET Paper Leak 2026 : नीट यूजी 2026 पेपर लीक मामले में एक बायोलॉजी लेक्चरर समेत अबतक कुल 9 लोगों की गिरफ्तारी हो चुकी है। इस मामले के मास्टरमाइंड और केमिस्ट्री लेक्चरर पीवी कुलकर्णी ने अपनी सहयोगी मनीषा वाघमारे के साथ मिलकर छात्रों को जोड़ना शुरू किया था। जांच में सामने आया कि पुणे स्थित कुलकर्णी के घर पर चुनिंदा छात्रों के लिए विशेष कोचिंग क्लास चलाई जाती थी। सीबीआई इस हाई प्रोफाइल मामले में लगातार बड़ी कार्रवाइयां हो रही हैं।

NEET Paper Leak 2026 : नीट यूजी 2026 पेपर लीक मामले में जांच लगातार तेज होती जा रही है। अब तक इस मामले में कुल 9 आरोपियों की गिरफ्तारी हो चुकी है। सीबीआई ने इस मामले में पहले जयपुर, गुरुग्राम, नासिक, पुणे और अहिल्यानगर से 7 लोगों को गिरफ्तार किया गया था। इनमें से 5 आरोपी पहले ही 7 दिन की सीबीआई रिमांड पर भेजे जा चुके हैं, जबकि दो अन्य आरोपियों को ट्रांजिट रिमांड के बाद दिल्ली लाया जाएगा। केंद्रीय जांच ब्यूरो (CBI) ने इस पूरे रैकेट के कथित मास्टरमाइंड का खुलासा करते हुए केमिस्ट्री लेक्चरर पीवी कुलकर्णी को गिरफ्तार किया था। इसी बीच पुणे की बॉयोलॉजी लेक्चरर मनीषा मंधारे को सीबीआई ने गिरफ्तार किया है, जो NTA पैनल की सदस्य थी, जिसने पेपर में आए सवाल मार्क कराए थे।

NEET Paper Leak 2026

नीट यूजी 2026 पेपर लीक मामला

अबतक ये हुए गिरफ्तार

  • पी.वी. कुलकर्णी (पुणे, महाराष्ट्र)
  • शुभम खैरनार (महाराष्ट्र)
  • धनंजय लोखंडे (महाराष्ट्र)
  • मनीषा वाघमारे (महाराष्ट्र)
  • मांगीलाल बिंवाल (राजस्थान)
  • दिनेश बिंवाल (राजस्थान)
  • विकास बिंवाल (राजस्थान)
  • यश यादव (हरियाणा)
  • मनीषा गुरुनाथ मंधारे

End of Feed