'मुझे किराया भी चुकाना होता है'... बीजेपी छोड़ने के बाद पहली बार खुलकर बोले शहजाद पूनावाला

बीजेपी छोड़ने के अपने फैले पर बात करते हुए शहजाद पूनावाला ने बताया कि वह साल 2024 से ही राजनीति से दूरी बनाने और कॉरपोरेट/प्राइवेट सेक्टर में वापसी की योजना बना रहे थे।

Shehzad Poonawalla- भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता पद और प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा देने के बाद शहजाद पूनावाला ने अपने फैसले और भविष्य की योजनाओं को लेकर खुलकर बात की है। उन्होंने स्पष्ट किया है कि उनका राजनीति छोड़ना किसी राजनीतिक मतभेद का नतीजा नहीं, बल्कि उनकी व्यक्तिगत और आपातकालीन आर्थिक जिम्मेदारियों के कारण लिया गया एक व्यावहारिक निर्णय है।

shehzad poonawall

शहजाद पूनावाला ने बताई बीजेपी छोड़ने की वजह

"प्रवक्ता के पद पर वेतन नहीं मिलता"

बीजेपी छोड़ने के अपने फैसले पर बात करते हुए शहजाद पूनावाला ने बताया कि वह साल 2024 से ही राजनीति से दूरी बनाने और कॉरपोरेट/प्राइवेट सेक्टर में वापसी की योजना बना रहे थे। उन्होंने कहा, मैं एक वेतनभोगी नौकरी में था, जिसे मैंने राजनीति में आने के लिए छोड़ दिया था। मैंने राजनीति को अपना 24 घंटे और 365 दिन दिए। लेकिन पार्टी प्रवक्ता का पद एक स्वैच्छिक पद होता है, जिसमें कोई वेतन नहीं मिलता। मुझे अपना किराया देना है और अपनी आर्थिक जरूरतों को पूरा करना है, इसलिए जब मुझे लगा कि यह 'नौकरी या राजनीति' में से किसी एक को चुनने का समय है, तो मैंने काम पर लौटने का फैसला किया।

End of Feed