Assam: NDA नेताओं ने की राज्यपाल से मुलाकात, सरकार बनाने का दावा पेश किया, ​असम में NDA की होगी लगातार तीसरी सरकार

Himanta Biswa Sarma: भगवा पार्टी के नेतृत्व वाली सरकार ने पहली बार 2016 में सत्ता संभाली थी, जिसका नेतृत्व केंद्रीय मंत्री सर्बानंद सोनोवाल ने किया था।

Assam NDA: एनडीए के नेताओं ने रविवार को असम के राज्यपाल लक्ष्मण प्रसाद आचार्य से मुलाकात की और मुख्यमंत्री पद के लिए चुने गए हिमंता बिस्वा सरमा के नेतृत्व में राज्य में सरकार बनाने का दावा पेश किया। यह असम में एनडीए की लगातार तीसरी सरकार होगी। भगवा पार्टी के नेतृत्व वाली सरकार ने पहली बार 2016 में सत्ता संभाली थी, जिसका नेतृत्व केंद्रीय मंत्री सर्बानंद सोनोवाल ने किया था।

Himanta sarma

असम मेंं राज्यपाल से मिलकर सरकार बनाने का दावा पेश (Photo: Times Network)

एकमात्र गैर-कांग्रेसी नेता बनकर इतिहास रचेंगे

2021 में मुख्यमंत्री बने सरमा लगातार दो कार्यकाल तक मुख्यमंत्री बनने वाले एकमात्र गैर-कांग्रेसी नेता बनकर इतिहास रचने जा रहे हैं। एक अधिकारी ने बताया कि केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा और हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी, जिन्हें क्रमशः भाजपा का केंद्रीय पर्यवेक्षक और सह-पर्यवेक्षक नियुक्त किया गया है, भी सरमा और अन्य एनडीए नेताओं के साथ लोकभवन गए थे।

End of Feed