Navbharat Navnirman Manch 2024: अखिलेश बोले- गांवों में पीडीए वर्ग हो रहा था मजबूत, इसलिए सरकार ले आई अग्निवीर योजना

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Feb 28, 2024, 03:20 PM IST

नवभारत नवनिर्माण मंच 2024 मेंअखिलेश यादव ने कहा, गांवों में पीडीए वर्ग के लोगों का आर्थिक स्तर मजबूत हो रहा था इसलिए अग्निवीर योजना लाए। इसीलिए मैं कहता हूं, हमें 80 सीटों पर लाओ, बीजेपी को हराओ।

Navbharat Navnirman Manch 2024: नवभारत नवनिर्माण मंच 2024 में पहुंचे समाजवादी पार्टी अध्यक्ष अखिलेश यादव ने आगामी चुनाव के संबंध में कहा कि हम पूरी ईमानदारी से गठबंधन धर्म निभाएंगे। इस सरकार ने बच्चों के साथ धोखा किया, 60 लाख लोग प्रभावित हुए हैं। इसी तरह अग्निवीर योजना लाए, पहले लाखों युवा सेना में भर्ती होते थे, आप उनके साथ खिलवाड़ कर रहे हैं। आधी-अधूरी नौकरी दे रहे हैं, कैसे सीमा सुरक्षा होगी। आप अग्निवीर योजना इसलिए लाए क्योंकि गांव के बच्चे इसमें आ रहे थे, वे लोग संबल हो रहे थे, आर्थिक स्थिति ठीक हो रही थी। आपने सर्वे कराए, गांवों के पीडीए (पिछड़ा, दलित, अल्पसंख्यक) के लोगों का आर्थिक-सामाजिक स्तर मजबूत हो रहा था इसलिए आप जानबूझकर अग्निवीर योजना लाए। इसीलिए मैं कहता हूं, हमें 80 सीटों पर लाओ, बीजेपी को हराओ।

Navbharat Navnirman Manch 2024

नवभारत नवनिर्माण मंच 2024

क्या बीजेपी वाले परिवारवाद नहीं करते?

वंशवादी राजनीति के आरोप पर अखिलेश ने कहा- बीजेपी कसम खाए कि परिवार वालों से वोट नहीं मांगेंगी, वह परिवार वालों को टिकट नहीं देगी। परिवारवाद बीजेपी में भरा पड़ा है, गिन ही नहीं सकते। दुनिया की सबसे बड़ी पार्टी हो गई है, समाज का ताना-बाना तोड़ रही है। इसमें एक ऐसा परिवार है जो देश के लिए खतरनाक है। बीजेपी के 400 पार के नारे पर अखिलेश ने कहा, हमारा नारा है, बीजेपी 400 हार। अखिलेश ने कहा कि 10 साल पहले अरहर दाल, डीजल-पेट्रोल की क्या कीमत थी। 10 साल पहले नमक की कीमत क्या थी, सबसे छोटा आइटम है।

End of Feed