Tiger Deaths In India: 2021 से अब तक कहां कितने बाघों की हुई मौत, NTCA ने दी जानकारी

भारत में 2021 से 2025 तक अब तक हुई बाघों की मौतों में से आधे से ज्यादा मौतें संरक्षित अभयारण्यों के बाहर हुई हैं। राष्‍ट्रीय बाघ संरक्षण प्राधिकरण के अनुसार, इस अवधि के दौरान 667 बाघों की मृत्यु हुई, जिनमें से 341 बाघों की मृत्यु अभयारण्यों के बाहर हुई, जो कुल संख्या का 51 फीसदी है।

नई दिल्ली: भारत में 2021 से 2025 तक अब तक हुई बाघों की मौतों में से आधे से ज्यादा मौतें संरक्षित अभयारण्यों के बाहर हुई हैं। इनमें सबसे ज्यादा मामले महाराष्ट्र और मध्यप्रदेश से सामने आए हैं। सरकारी आंकड़ों में यह जानकारी दी गई। राष्‍ट्रीय बाघ संरक्षण प्राधिकरण (एनटीसीए) के अनुसार, इस अवधि के दौरान 667 बाघों की मृत्यु हुई, जिनमें से 341 बाघों की मृत्यु अभयारण्यों के बाहर हुई, जो कुल संख्या का 51 फीसदी है।

tiger

2021 में 129 बाघों की मौत हुई (PHOTO-istock)

वर्षवार आंकड़ों के अनुसार, 2021 में 129 बाघों की मौत हुई, 2022 में 122; 2023 में 182; 2024 में 126 और 2025 में अब तक 108 बाघों की मौत हुई।वहीं, वर्ष 2021 में अभयारण्यों के बाहर 64 बाघों की मौत हुई; 2022 में 52; 2023 में 100; 2024 में 65 और 2025 में अब तक 60 बाघों की मौत हो चुकी है। महाराष्ट्र में अभयारण्यों के बाहर सबसे ज्यादा 111 बाघों की मौत दर्ज की गई, इसके बाद मध्यप्रदेश में 90 बाघों की मौत हुई।

End of Feed