कांग्रेस विरोधी हिमंत ने मनमोहन सिंह को यूं किया याद; बोले- पूर्व PM के योगदान को देश हमेशा रखेगा याद

Manmohan Singh Death Anniversary: देश के सबसे ताकतवर पद पर रहे मनमोहन सिंह का जन्म 26 सितंबर, 1932 को अविभाजित भारत के पंजाब में हुआ था। देश के वित्त मंत्री बनने से पहले वे न तो राजनीति में रहे और न राजनीति से उनका कोई खास नाता था, लेकिन आगे चलकर उन्होंने देश की सत्ता संभाली थी।

Manmohan Singh Death Anniversary: असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह की पुण्यतिथि पर शुक्रवार को उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। उन्होंने कहा कि देश जाने-माने अर्थशास्त्री एवं कांग्रेस नेता के योगदान को हमेशा याद रखेगा।

Former PM Manmohan Singh

पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह (फोटो साभार: https://www.facebook.com/dr.manmohansingh)

हिमंत बिस्वा सरमा ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक्स' पर एक पोस्ट कर कहा, ''आज पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह की पहली पुण्यतिथि पर उन्हें याद कर रहा हूं। देश के प्रति उनके योगदान को हमेशा याद रखा जाएगा।''

End of Feed