Narendra Modi in Australia, When and where to watch PM Modi Speech: भारतीयप्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ऑस्ट्रेलिया में हैं, जहां उनका पावरशो देखने को मिलेगा। मंगलवार (23 मई, 2023) को भारतीय पीएम वहां के सिडनी शहर में भारतीय प्रवासियों को संबोधित करेंगे। यह कार्यक्रम कूडोस बैंक अरीना स्टेडियम में है, जहां समूचे ऑस्ट्रेलिया से लोग उन्हें सुनने-देखने के लिए पहुंचे। मोदी के साथ इस दौरान ऑस्ट्रेलियाई प्रधानमंत्री भी मौजूद रहेंगे। वैसे, इस प्रोग्राम का आयोजन इंडियन ऑस्ट्रेलियन डायसपोरा फाउंडेशन की ओर से किया गया है, जिसकी 20 हजार से अधिक सीटों के टिकट से बिकने की बात कही गई।
ऑस्ट्रेलिया में भारतीय प्रवासियों के साथ भेंट करते हुए हिंदुस्तानी पीएम नरेंद्र मोदी। (फाइल)
भारतीय प्रवासियों के कार्यक्रम में शरीक होंगे मोदीमोदी तीन मुल्कों के दौरे के अंतिम चरण के तहत सोमवार (22 मई, 2023) को सिडनी पहुंचे थे। वह इस दौरान अपने ऑस्ट्रेलियाई समकक्ष एंथनी अल्बनीज के साथ बातचीत करेंगे। साथ ही वह भारतीय प्रवासियों के एक सामुदायिक कार्यक्रम में भी भाग लेंगे। भारतीय प्रधानमंत्री ऑस्ट्रेलियाई सरकार के अतिथि के रूप में यह दौरा कर रहे हैं।
