Narendra Modi Cabinet full Minister List: मोदी सरकार के तीसरे कार्यकाल में कौन-कौन बने मंत्री, देखिए पूरी लिस्ट

Narendra Modi Cabinet full Minister List: नरेंद्र मोदी ने तीसरी बार आज प्रधानमंत्री पद की शपथ ली। पीएम मोदी के साथ-साथ 72 मंत्रियों ने भी शपथ ली है। देखिए मंत्रियों की पूरी लिस्ट

Narendra Modi Cabinet full Minister List: लोकसभा चुनाव 2024 में बहुमत मिलने के बाद एनडीए दल के नेता नरेंद्र मोदी ने रविवार को प्रधानमंत्री पद की शपथ ली। नरेंद्र मोदी ने के साथ-साथ एनडीए के घटक दलों के कई नेताओं ने मंत्रीपद की शपथ ली। नरेंद्र मोदी के बाद दूसरे नंबर पर राजनाथ सिंह और तीसरे नंबर पर अमित शाह ने केंद्रीय कैबिनेट मंत्री के रूप में शपथ ली। राष्ट्रपति भवन में प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व वाली एनडीए सरकार में नितिन गडकरी, भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा, मध्य प्रदेश के पूर्व सीएम शिवराज सिंह चौहान, निर्मला सीतारमण, एस. जयशंकर ने केंद्रीय कैबिनेट मंत्री के रूप में शपथ ली।

Narendra Modi, Amit Shah, Rajnath Singh Oath Ceremony List of Minister.

कौन-कौन बने केंद्र में मंत्री

कौन-कौन बने मंत्री

क्रमांकमंत्री के नामदर्जा
1.नरेंद्र मोदीप्रधानमंत्री
2.राजनाथ सिंहकैबिनेट मंत्री
3.अमित शाहकैबिनेट मंत्री
4.नितिन गडकरीकैबिनेट मंत्री
5.निर्मला सीतारमणकैबिनेट मंत्री
6.एस जयशंकरकैबिनेट मंत्री
7.प्रहलाद जोशीकैबिनेट मंत्री
8.पीयूष गोयलकैबिनेट मंत्री
9.जुएल ओरांवकैबिनेट मंत्री
10.भूपेंद्र यादवकैबिनेट मंत्री
11मनसुख मंडावियाकैबिनेट मंत्री
12.शिवराज सिंह चौहानकैबिनेट मंत्री
13.अश्वनी वैष्णवकैबिनेट मंत्री
14.जेपी नड्डाकैबिनेट मंत्री
15.मनोहर लाल खट्टरकैबिनेट मंत्री
16.सर्वानंद सोनोवालकैबिनेट मंत्री
17.किरन रिजिजूकैबिनेट मंत्री
18.जी किशन रेड्डीकैबिनेट मंत्री
19.हरदीप पुरीकैबिनेट मंत्री
20.गिरिराज सिंहकैबिनेट मंत्री
21.अन्नपूर्णा देवीकैबिनेट मंत्री
22.सीआर पाटिलकैबिनेट मंत्री
23.धर्मेंद्र प्रधानकैबिनेट मंत्री
24.गजेंद्र सिंह शेखावतकैबिनेट मंत्री
25.ज्योतिरादित्य सिंधियाकैबिनेट मंत्री
26.राममोहन नायडूकैबिनेट मंत्री
27.ललन सिंहकैबिनेट मंत्री
28.चिराग पासवानकैबिनेट मंत्री
29.एचडी कुमारस्वामीकैबिनेट मंत्री
30.जीतन राम मांझीकैबिनेट मंत्री
31. डॉ. विरेंद्र कुमारकैबिनेट मंत्री
32.राव इंद्रजीतराज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार)
33.जितेंद्र सिंहराज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार)
34.अर्जुन मेघवालराज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार)
35.प्रताप राव जाधवराज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार)
36.जयंत चौधरीराज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार)
37.जितिन प्रसादराज्य मंत्री
38.पंकज चौधरीराज्य मंत्री
39.कृष्ण पाल गुर्जरराज्यमंत्री
40.श्रीपद यशोनायकराज्य मंत्री
41.संजय सेठराज्यमंत्री
42.सतीश चंद्र दुबेराज्यमंत्री
43.भागीरथ चौधरीराज्यमंत्री
44.डॉ. पेम्मासनी चंद्रशेखरराज्यमंत्री
45.कमलेश पासवानराज्यमंत्री
46.अजय टम्टाराज्यमंत्री
47.वी सोमन्नाराज्यमंत्री
48.डॉ. एल. मुरुगनराज्यमंत्री
49.रक्षा खडसेराज्यमंत्री
50.दुर्गा दास उइकेराज्यमंत्री
51.नित्यानंद रायराज्यमंत्री
52.राजभूषण निषादराज्यमंत्री
53.अनुप्रिया पटेलराज्यमंत्री
54. शांतनु ठाकुरराज्यमंत्री
55.बी.एल. वर्माराज्यमंत्री
56.रामदास अठावलेराज्यमंत्री
57.शोभा करंदलाजेराज्यमंत्री
58.एस.पी. सिंह बघेलराज्यमंत्री
59.कीर्ति वर्धन सिंह राज्यमंत्री
60.रामनाथ ठाकुरराज्यमंत्री
61.सुरेश गोपीराज्यमंत्री
62.बी. संजय कुमारराज्यमंत्री
63.रवनीत सिंह बिट्टूराज्यमंत्री
64.सुकांत मजूमदारराज्यमंत्री
65.सावित्री ठाकुरराज्यमंत्री
66.तोखन साहूराज्यमंत्री
67.भूपति राजू श्रीनिवास वर्माराज्यमंत्री
68.हर्ष मल्होत्राराज्यमंत्री
69.नीमूबेन बमभानियाराज्यमंत्री
70.मुरलीधर मोहोलराज्यमंत्री
71. जॉर्ज कुरियनराज्यमंत्री
72.पबित्रा मार्गेरिटाराज्यमंत्री

पीएम मोदी के तीसरे कार्यकाल में 36 राज्य मंत्री

प्रधानमंत्री मोदी की नई टीम में इस बार 30 कैबिनेट मंत्री, 5 स्वतंत्र प्रभार वाले राज्य मंत्री और 36 राज्य मंत्री शामिल हैं। ये सभी मंत्री देश के 24 राज्यों के साथ-साथ सभी क्षेत्रों का प्रतिनिधित्व कर रहे हैं। पीएम मोदी के नए मंत्रिमंडल में 27 ओबीसी, 10 एससी, 5 एसटी, 5 अल्पसंख्यक मंत्री शामिल हैं। इसमें 18 वरिष्ठ मंत्री भी शामिल हैं। नए मंत्रिमंडल में 11 एनडीए सहयोगी दलों से मंत्री बनाए गए हैं। इसमें से 43 ऐसे सांसद मंत्री बने हैं, जो संसद में तीन या उससे अधिक कार्यकाल तक सेवा दे चुके हैं। इसके साथ ही 39 ऐसे मंत्री बनाए गए हैं, जो पहले भी भारत सरकार में मंत्री रह चुके हैं। मंत्रिमंडल में कई पूर्व मुख्यमंत्री, 34 राज्य विधानसभाओं में सेवा दे चुके सदस्य और 23 राज्यों में मंत्री के रूप में काम कर चुके सदस्यों को भी सांसद चुने जाने के बाद जगह दी गई है।

End of Feed