नार्कोटिक्स ट्रैफिकिंग पर ED का एक्शन, 3 राज्यों में छापेमारी, मिजोरम-म्यांमार बॉर्डर तक रेड

ईडी द्वारा मनी लॉन्ड्रिंग रोकथाम अधिनियम (पीएमएलए) के तहत दर्ज मामला नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (एनसीबी) की शिकायत पर आधारित है। यह मामला 21 अगस्त, 2025 को त्रिपुरा में 49.10 किलोग्राम मेथम्फेटामाइन और 40 ग्राम हेरोइन की जब्ती से संबंधित है।

ED Raids Over Narcotics trafficking: नार्कोटिक्स ट्रैफिकिंग पर प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने हल्लाबोल कर दिया है। इस संबंध में ईटी तीन राज्यों में छापेमारी कर रही है। मिजोरम-म्यांमार बॉर्डर तक एक्शन हुआ है। अधिकारियों ने बताया कि प्रवर्तन निदेशालय ने सोमवार को मिजोरम, त्रिपुरा और पश्चिम बंगाल में कई स्थानों पर तलाशी अभियान चलाया। यह अभियान 142 करोड़ रुपये के मादक पदार्थों की तस्करी से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले की जांच के अंतर्गत चलाया गया।

Narcotics ED Raids

तीन राज्यों में ED की छापेमारी

भारत-म्यांमार अंतरराष्ट्रीय सीमा पर छापेमारी

उन्होंने बताया कि जिन परिसरों पर छापे मारे गए, वे भारत-म्यांमार अंतरराष्ट्रीय सीमा (मिजोरम में) और भारत-बांग्लादेश अंतरराष्ट्रीय सीमा (त्रिपुरा में) के निकट स्थित हैं। ईडी द्वारा मनी लॉन्ड्रिंग रोकथाम अधिनियम (पीएमएलए) के तहत दर्ज मामला नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (एनसीबी) की शिकायत पर आधारित है। यह मामला 21 अगस्त, 2025 को त्रिपुरा में 49.10 किलोग्राम मेथम्फेटामाइन और 40 ग्राम हेरोइन की जब्ती से संबंधित है।

End of Feed