न बिजली आएगी न बिल आएगा- बिहार में इलेक्ट्रिसिटी हुई फ्री तो बोले यूपी के मंत्री, अपनी ही सरकार को लिया घेर

बिहार में बिजली फ्री की घोषणा पर यूपी के उर्जा मंत्री एके शर्मा ने तंज कसते हुए कहा कि बिहार में न बिजली आएगी और न ही बिल। एके शर्मा के इस बयान पर विवाद मचना तय माना जा रहा है।

बिहार सरकार ने विधानसभा चुनाव से पहले बिजली फ्री को लेकर बड़ी घोषणा की है। बिहार में 1 अगस्त से 125 यूनिट फ्री बिजली लोगों को ंमिलने जा रही है। इसे लेकर जब यूपी के उर्जा मंत्री से सवाल पूछा गया तो उन्होंने अपनी ही सरकार को घेर लिया। उत्तर प्रदेश के ऊर्जा और शहरी विकास मंत्री एके शर्मा ने कहा कि बिहार में बिजली ही नहीं आएगी तो बिल कहां से आएगा। बता दें कि बिहार में भी एनडीए की सरकार है और उत्तर प्रदेश में भी। दोनों ही राज्यों में बीजेपी ही सत्ता में है।

End of Feed