महाराष्ट्र में हार के बाद एमवीएम में हंगामा मचा हुआ है। पार्टियां एक दूसरे पर ही हमला बोल रहा है। शिवसेना उद्धव गुट के नेता आदित्य ठाकरे ने अखिलेश यादव की पार्टी समाजवादी पार्टी को घेरते हुए कहा कि महाराष्ट्र सपा, बीजेपी की बी टीम की तरह काम करती है।
एक कार्यक्रम के दौरान शिवसेना (UBT) नेता आदित्य ठाकरे
ये भी पढ़ें- Maharashtra Minister: शिवसेना में कौन विधायक बनेगा मंत्री, रिपोर्ट कार्ड से होगा फैसला! लिस्ट तैयार
ऐसा क्यों बोले आदित्य ठाकरे
आदित्य ठाकरे की यह टिप्पणी ऐसे समय आयी है, जब 1992 में बाबरी मस्जिद ढहाने की प्रशंसा करने वाली उद्धव ठाकरे के एक सहयोगी की एक सोशल मीडिया पोस्ट को लेकर अखिलेश यादव नीत पार्टी ने एमवीए छोड़ने की बात कही थी। ठाकरे ने संवाददाताओं से कहा- ‘‘कभी-कभी सपा की प्रदेश इकाई भाजपा की बी टीम की तरह काम करती है। (सपा के राष्ट्रीय प्रमुख) अखिलेश यादवजी (भाजपा के खिलाफ) लड़ाई लड़ रहे हैं। लेकिन मुझसे यह मत कहलवाइये कि हालिया (विधानसभा) चुनाव में प्रदेश सपा ने किसकी मदद की।’’
क्या बोले थे अबू आजमी
शनिवार को सपा की महाराष्ट्र इकाई के प्रमुख अबू आजमी ने बाबरी मस्जिद ढहाने को लेकर एक अखबार के विज्ञापन और विधान परिषद सदस्य (एमएलसी) मिलिंद नार्वेकर के ‘एक्स’ पर उससे जुड़े एक पोस्ट को लेकर शिवसेना (उबाठा) पर निशाना साधा था। आजमी ने सवाल किया था, ‘‘अगर महा विकास आघाडी में कोई भी ऐसी भाषा बोलता है, तो भाजपा और उनके बीच क्या अंतर है? हमें उनके साथ क्यों रहना चाहिए?’’
आदित्य ठाकरे का पलटवार
पलटवार करते हुए ठाकरे ने रविवार को कहा कि उनकी पार्टी का हिंदुत्व सर्व समावेशी है। वर्ली से विधायक एवं राज्य के पूर्व मंत्री ठाकरे ने कहा, ‘‘भाजपा 'सबका साथ, सबका विकास' की बात करती है, जबकि हम इसे ज़मीन पर करते हैं। उद्धव ठाकरे सभी को साथ लेकर चलते हैं और महाराष्ट्र के लोगों ने यह देखा है।’’
