देश

रोहित शेट्टी फायरिंग केस: हाई-कैलिबर बुलेट,स्कूटी और कैश ट्रेल; अभी तक की जांच में हुए बड़े खुलासे

रोहित शेट्टी के घर पर फायरिंग मामले में मुंबई क्राइम ब्रांच ने कई बड़े चौंकाने वाले खुलासे किए हैं। क्राइम ब्रांच ने बताया कि जांच में सामने आया है कि फायरिंग के वक्त शूटर अकेला नहीं था। पुलिस को संदेह है कि गैंग के कुछ अन्य सदस्य भी आसपास मौजूद थे। क्राइम ब्रांच अब उनकी पहचान और पूरे मॉड्यूल का पता लगाने में जुटी हुई है।

Image

रोहित शेट्टी फायरिंग मामले में हुए बड़े खुलासे।

मुंबई क्राइम ब्रांच की जांच में फिल्म निर्देशक रोहित शेट्टी के घर पर हुई फायरिंग को लेकर कई गंभीर और चौंकाने वाले तथ्य सामने आए हैं। शुरुआती जांच में संकेत मिले हैं कि हमले में बिश्नोई गैंग से जुड़े शूटर ने बेहद उच्च गुणवत्ता का कंट्री-मेड हथियार इस्तेमाल किया था।

सूत्रों के मुताबिक, इसी हथियार से 7.62 एमएम की कुल पांच गोलियां रोहित शेट्टी के घर की ओर दागी गई थीं। जांच एजेंसियों का कहना है कि 7.62 एमएम बुलेट को बेहद ताकतवर श्रेणी में रखा जाता है, जिसकी पहचान तेज गति, गहरी पैठ और अधिक जानलेवा प्रभाव से होती है। फिलहाल पुलिस यह स्पष्ट करने में जुटी है कि शूटर ने 7.62×39 एमएम कारतूस का इस्तेमाल किया था या 7.62×51 एमएम का। इसके लिए घटनास्थल से बरामद खोखों और फॉरेंसिक रिपोर्ट का इंतजार किया जा रहा है।

जांच में यह भी सामने आया है कि फायरिंग के वक्त शूटर अकेला नहीं था। पुलिस को संदेह है कि गैंग के कुछ अन्य सदस्य भी आसपास मौजूद थे। क्राइम ब्रांच अब उनकी पहचान और पूरे मॉड्यूल की संरचना को समझने में जुटी हुई है।

स्कूटी सप्लाई और 10 हजार रुपये का ट्रेल

पैसों के लेन-देन को लेकर भी अहम जानकारियां सामने आई हैं। पुलिस सूत्रों के अनुसार,पुणे से मुंबई शूटर तक स्कूटी पहुंचाने के बदले गिरफ्तार आरोपियों सिद्धार्थ येनपूरे और स्वप्निल सकट को कुल 10 हजार रुपये दिए गए थे। यह रकम फायरिंग के मास्टरमाइंड बताए जा रहे शुभम लोनकर ने समर्थ पोमाजी को दी थी, जिसके बाद पोमाजी ने स्कूटी की डिलीवरी होने पर आरोपियों को भुगतान किया।

अब क्राइम ब्रांच यह पता लगाने में जुटी है कि पूरी वारदात को अंजाम देने में कुल कितनी रकम खर्च हुई और इस साजिश में और कौन-कौन शामिल था। इसके लिए आरोपियों के बैंक खातों और ट्रांजेक्शन रिकॉर्ड की गहन जांच की जा रही है।

फायरिंग के बाद भागने की पूरी कहानी

फायरिंग के बाद शूटर स्कूटी से कुछ दूरी तक फरार हुआ। इसके बाद उसने एक ऑटो चालक से कल्याण जाने के बारे में पूछा, लेकिन चालक ने इनकार कर दिया। बाद में एक अन्य ऑटो चालक ने उसे विलेपार्ले रेलवे स्टेशन से कुछ पहले उतार दिया। इस ऑटो चालक का बयान पुलिस दर्ज कर चुकी है।

लोकल ट्रेन सेवाएं बंद होने के कारण शूटर ने प्राइवेट ट्रांसपोर्ट का सहारा लिया और मुंबई से बाहर निकलने में सफल रहा।

शूटर की तलाश में कई टीमें, सुरक्षा भी बढ़ी

क्राइम ब्रांच ने आरोपी शूटर को पकड़ने के लिए कई विशेष टीमें गठित कर अलग-अलग स्थानों पर दबिश तेज कर दी है। अब तक इस मामले में एक दर्जन से अधिक लोगों के बयान दर्ज किए जा चुके हैं और जांच लगातार आगे बढ़ रही है। इधर, सनसनीखेज फायरिंग के बाद मुंबई पुलिस ने रोहित शेट्टी की सुरक्षा भी बढ़ा दी है। पहले उनकी सुरक्षा में दो पुलिसकर्मी तैनात थे, लेकिन अब उनके आवास और व्यक्तिगत सुरक्षा के लिए तीन अतिरिक्त पुलिस कॉन्स्टेबल लगाए गए हैं। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि मामले की हर एंगल से जांच की जा रही है, ताकि हमले के पीछे की पूरी साजिश को बेनकाब किया जा सके।

atul. Singh
अतुल सिंहauthor

मैं अतुल सिंह,मैं 14 वर्षों से अधिक समय से टीवी पत्रकारिता में विभिन्न क्षेत्रों को खबरों को कवर करने वाला अनुभवी पत्रकार हूं। वर्तमान में Times Now नवभारत के लिए principal correspondent हूं। मैंने इंडिया टीवी, ज़ी न्यूज़,IBN 7 (न्यूज़ 18),Lemon न्यूज़ जैसे प्रमुख मीडिया संगठनों के साथ भी काम किया है। मनोरंजन,नागरिक मुद्दे ,इंफ्रा,राजनीति,आम और विधानसभा चुनाव और अपराध जैसे विषयों को बखूबी कवर किया है। वर्तमान में मुम्बई ब्यूरो से जुड़ा हुआ हूं। कई राष्ट्रीय मुद्दों से जुड़े कई विशेष खबरें भी कवर किया है।

और पढ़ें
End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!

संबंधित खबरें

आज की ताजा खबर, 25 अगस्त 2026 हिंदी न्यूज़ लाइव: ईरान ने अमेरिका के नए प्रतिबंधों को मानने से इनकार किया, बेरोजगारी और महंगाई के बीच BJP जमीनी स्तर पर उतारेगी अपने नेता...दिल्ली में भारी बारिश से सड़कों पर पानी भरा, 16 उड़ानें रद्द

आज की ताजा खबर, 25 अगस्त 2026 हिंदी न्यूज़ लाइव: ईरान ने अमेरिका के नए प्रतिबंधों को मानने से इनकार किया, बेरोजगारी और महंगाई के बीच BJP जमीनी स्तर पर उतारेगी अपने नेता...दिल्ली में भारी बारिश से सड़कों पर पानी भरा, 16 उड़ानें रद्द

कर्नाटक की ड्राफ्ट वोटर लिस्ट से 1.07 करोड़ नाम हटे, अब राज्य में 4.46 करोड़ मतदाता, 43 लाख को मिलेंगे नोटिस

कर्नाटक की ड्राफ्ट वोटर लिस्ट से 1.07 करोड़ नाम हटे, अब राज्य में 4.46 करोड़ मतदाता, 43 लाख को मिलेंगे नोटिस

हरियाणा के रोहतक से बड़ी खबर, राम रहीम फिर आया जेल से बाहर, 21 दिनों की पैरोल मिली

हरियाणा के रोहतक से बड़ी खबर, राम रहीम फिर आया जेल से बाहर, 21 दिनों की पैरोल मिली

'पित्तृसत्ता खत्म' करने वाले बयान पर रिजिजू का सवाल, पूछा-'केवल हिंदुओं को टारगेट क्यों करते हैं राहुल गांधी?'

'पित्तृसत्ता खत्म' करने वाले बयान पर रिजिजू का सवाल, पूछा-'केवल हिंदुओं को टारगेट क्यों करते हैं राहुल गांधी?'

पश्चिम बंगाल में TMC की कलह के बीच बड़ा यू-टर्न, बागी विधायक कासेम सिद्दीकी ने फिर थामा ममता का हाथ

पश्चिम बंगाल में TMC की कलह के बीच बड़ा यू-टर्न, बागी विधायक कासेम सिद्दीकी ने फिर थामा ममता का हाथ