देश

मुंबई: अग्निवीर जवान से राइफल और कारतूस लेकर फरार हुआ अज्ञात व्यक्ति, सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल हुए खड़े

Mumbai News: नौसैनिक क्षेत्र की सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े हुए। मुंबई के कुलाबा इलाके के नेवी नगर में एक बड़ी सुरक्षा चूक सामने आई है। अज्ञात व्यक्ति धोखे से INSAS राइफल, तीन मैगजीन और 40 जिंदा कारतूस लेकर फरार हो गया है।

Image

ट्रेनिंग के दौरान अग्निवीर जवान (प्रतीकात्मक फोटो- PTI)

Mumbai Crime News: मुंबई के कुलाबा इलाके के नेवी नगर में एक बड़ी सुरक्षा चूक सामने आई है। 6 सितंबर की रात नौसेना के आवासीय परिसर में ड्यूटी पर तैनात एक अग्निवीर जवान से एक अज्ञात व्यक्ति धोखे से INSAS राइफल, तीन मैगजीन और 40 जिंदा कारतूस लेकर फरार हो गया। इस घटना ने नौसैनिक क्षेत्र की सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।

धोखे से ले गया हथियार

पुलिस और नौसेना सूत्रों के अनुसार, घटना उस समय हुई जब करीब 20 अग्निवीर जवान 'रडार प्रोटेक्टर' की जिम्मेदारी निभा रहे थे। इसी दौरान नेवी यूनिफॉर्म में एक अज्ञात व्यक्ति वहां पहुंचा और खुद को क्विक रिएक्शन टीम (QRT) का सदस्य बताते हुए एक जवान से कहा कि उसे ड्यूटी से फ्री कर दिया गया है। जवान ने उसके कहने पर अपनी राइफल, दो लोडेड मैगजीन और एक खाली मैगजीन सौंप दी और हॉस्टल लौट गया।

बाद में पता चला कि संदिग्ध व्यक्ति भी मौके से गायब है और हथियार समेत फरार हो गया।

सर्च ऑपरेशन शुरू

घटना की जानकारी मिलते ही नौसेना और मुंबई पुलिस ने संयुक्त रूप से इलाके में बड़ा सर्च ऑपरेशन शुरू कर दिया है। साथ ही मामले की जांच के लिए बोर्ड ऑफ इन्क्वायरी (Board of Inquiry) गठित किया गया है। अन्य सरकारी एजेंसियां भी इस मामले की जांच कर रही हैं और नौसेना इसमें हर संभव सहयोग दे रही है।

Rakesh Kamal Trivedi
राकेश त्रिवेदीauthor

20 वर्षों से अधिक के अनुभव के साथ टीवी पत्रकारिता में सक्रिय, वर्तमान में TIMES NOW नवभारत में न्यूज़ एडिटर। क्राइम और इन्वेस्टिगेटिव जर्नलिज़्म में मजबूत पकड़ के साथ महाराष्ट्र की राजनीति और हाई-इम्पैक्ट राष्ट्रीय खबरों पर गहरी नज़र। डेटा-ड्रिवन रिसर्च, निर्भीक सवाल, ऑन-ग्राउंड एक्सपीरियंस और बेबाक विश्लेषण का संतुलित मिश्रण उनकी शैली की खासियत है।

और पढ़ें
End of Article