जब मूछों से पता चला असली शव! नाम और उम्र था एक समान, बस फिर क्या... शवों की हो गई अदला-बदली

  • Agency by: Agency
  • Updated Sep 29, 2022, 07:15 PM IST

देश में पहले भी ऐसे कई मामले सामने आ चुके हैं। कई बार अस्पताल की गलती से तो कभी परिजनों की गलती से शवों की अदला बदली की खबरें आती रहती हैं। कोरोना के समय भी ऐसी घटनाएं सामने आईं थीं। अब मुंबई में शवों की अदला-बदली की घटना सामने आई है।

KEY HIGHLIGHTS
  • महाराष्ट्र में हुई है शवों की अदला-बदली
  • अस्पताल प्रशासन ने गड़बड़ी से किया इंकार
  • परिजन जब पहुंचे अस्पताल तो सामने आई सच्चाई

मुंबई: महाराष्ट्र के रायगढ़ में एक विचित्र मामला सामने आया है। यहां लगभग समान नाम और समान उम्र की वजह से दो शवों की अदला-बदली हो गई। अगर मूछों से मामला पकड़ में नहीं आता तो दोनों के परिवार गलत शवों का अंतिम संस्कार भी कर देते।

dead body swap

तस्वीर का इस्तेमाल सिर्फ प्रस्तुतिकरण के लिए किया गया है।

मिली जानकारी के अनुसार अलीबाग तहसील के पेजरी गांव निवासी रमाकांत पाटिल (62) की एमजीएम अस्पताल में रक्तचाप और मधुमेह के कारण मौत हो गई थी। इसी अस्पताल में पनवेल तहसील के दहीवली गांव के राम पाटिल (66) की किडनी और लीवर की समस्या के कारण मौत हो गई थी।जिसके बाद जब इन शवों को इनके परिजनों को सौंपा गया तो शवों की अदला-बदली हो गई। अब गलती किसकी थी, ये साबित नहीं हो पाया है। परिवार, अस्पताल प्रशासन पर आरोप लगा और अस्पताल इन आरोपों से पल्ला झाड़ ले रहा है।

End of Feed