मुंबई-अहमदाबाद बुलेट ट्रेन: वडोदरा में स्टेशन निर्माण कार्य तेज, प्लेटफॉर्म-7 के ऊपर बन रहा इंटरचेंज हब

गुजरात के वडोदरा में बुलेट ट्रेन (Bullet Train) स्टेशन का निर्माण तेज़ी से जारी है। वर्तमान रेलवे स्टेशन के ऊपर बनने से यात्रियों को सामान्य रेल और बुलेट ट्रेन के बीच सीधी व आसान कनेक्टिविटी की सुविधा मिलेगी।

मुंबई-अहमदाबाद बुलेट ट्रेन परियोजना के तहत गुजरात के वडोदरा में बुलेट ट्रेन स्टेशन तेजी से आकार ले रहा है। यह स्टेशन मौजूदा भारतीय रेलवे के वडोदरा स्टेशन के प्लेटफॉर्म नंबर-7 के ऊपर बनाया जा रहा है, जिससे यात्रियों को बुलेट ट्रेन (Bullet Train) और सामान्य रेल सेवाओं के बीच सीधे और आसान इंटरचेंज की सुविधा मिलेगी। स्टेशन का स्थान शहर के बस अड्डे और पश्चिम रेलवे स्टेशन के नजदीक होने से मल्टी-मॉडल कनेक्टिविटी भी मजबूत होगी।

bullet train

मुंबई-अहमदाबाद बुलेट ट्रेन कॉरिडोर पर स्टेशन निर्माण तेज

निर्माण कार्य में तेजी

निर्माण कार्य में अब तक कॉनकोर्स, ट्रैक और प्लेटफॉर्म स्तर पर स्लैब कास्टिंग पूरी हो चुकी है। फिलहाल स्टेशन की संरचना के लिए स्टील स्ट्रक्चर लगाने का काम तेजी से चल रहा है। परियोजना के अगले चरणों में स्टेशन की आंतरिक और बाहरी संरचना को अंतिम रूप दिया जाएगा।

स्टेशन का डिजाइन

स्टेशन का डिजाइन वडोदरा की पहचान माने जाने वाले बरगद (वट) के पेड़ से प्रेरित है। भवन को इस तरह तैयार किया जा रहा है कि यात्री क्षेत्रों में प्राकृतिक रोशनी और खुलेपन का एहसास बना रहे। स्टेशन में प्रतीक्षालय, बेबी केयर रूम, शौचालय, रिटेल आउटलेट समेत यात्रियों की सुविधा से जुड़ी कई व्यवस्थाएं होंगी। इसके अलावा कार, बस और ऑटो के लिए अलग-अलग पार्किंग और पिक-अप/ड्रॉप-ऑफ क्षेत्र भी विकसित किए जा रहे हैं।

End of Feed