Mukhtar Ansari: माफिया मुख्तार अंसारी की फिर तबीयत बिगड़ गई है और उन्हें गुरुवार देर शाम बांदा मेडिकल कॉलेज ले जाया गया है। जानकारी के अनुसार, मुख्तार अंसारी की हालत गंभीर बताई जा रही है। कई रिपोर्ट्स में दावा है कि मुख्तार अंसारी को हार्ट अटैक आया है। हालांकि, अभी इस जानकारी की कोई अधिकारी पुष्टि नहीं हुई है। सूत्रों के अनुसार मुख्तार अंसारी की हालत ज्यादा गंभीर है। 60 वर्ष के हो चुके मुख्तार अंसारी ने सुनवाई के दौरान अदालत में आरोप लगाया था कि जेल में उसकी हत्या का प्रयास किया जा रहा है। उसे खाने में धीमा जहर दिया जा रहा है, जिससे उसकी तबीयत बिगड़ रही है। मामले में कोर्ट ने जेल प्रशासन से रिपोर्ट भी मांगी है।
मुख्तार अंसारी की फिर बिगड़ी तबीयत
जानकारी के अनुसार, मुख्तार अंसारी के परिवार को अभी कोई जानकारी नहीं दी गयी है। अभी कुछ समय मे मेडिकल बुलेटिन जारी किया जाएगा। पुलिस ने सुरक्षा व्यवस्था को ध्यान में रखते हुए अन्य जिलों से फोर्स को बुलाया है।
जानकारी के अनुसार, मुख्तार अंसारी के वकील बांदा मेडिकल कॉलेज में मौजूद। सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ समेत मऊ और गाजीपुर में सुरक्षा बढ़ा दी गई है। बांदा में भी सुरक्षा के विशेष इंतजाम किये गए है। जानकारी के अनुसार, बांदा में धारा-144 लगाई गई, लखनऊ, मऊ , गाजीपुर में भी अलर्ट जारी किया गया है।
खबर अपडेट की जा रही है...
