निलंबित सांसदों के लिए नया फरमान: चैंबर, लॉबी और गैलरी में भी जाने पर रोक, और क्या-क्या पाबंदियां?

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Dec 20, 2023, 08:04 AM IST

MPs Suspended: सोनिया गांधी की अध्यक्षता में आज कांग्रेस संसदीय दल की बैठक बुलाई गई है। इस बैठक में सांसदों के निलंबन का मुद्दा जोर-शोर से उठाया जा सकता है। बता दें, संसद से निलंबित हुए सांसदों की सबसे ज्यादा संख्या कांग्रेस पार्टी की है।

MPs Suspended: संसद के शीतकालीन सत्र से निलंबित 141 सांसदों के लिए नया फरमान जारी किया गया है। अब इन सांसदों को पार्लियामेंट चैंबर, लॉबी और गैलरी में भी जाने से रोक दिया गया है। इस संबंध में लोकसभा सचिवालय ने सर्कुलर भी जारी कर दिया गया है। इसमें कहा गया है कि निलंबित सांसदों पर ये पाबंदियां निलंबन की अवधि तक लागू रहेंगी। बता दें, वर्तमान सत्र से लोकसभा से 95 और राज्यसभा से 46 सांसदों को निलंबित किया गया है।

MPs suspended from Lok Sabha

संसद से निलंबित सांसद

इसके साथ ही निलंबित सांसदों को संसदीय समितियों की बैठक में भाग लेने से भी रोक दिया गया है। लोकसभा सचिवालय द्वारा जारी सर्कुलर के अनुसार, कहा गया है कि निलंबित सांसदों के नाम पर कोई भी कार्यसूची में आइटम न डाला जाए और निलंबन की अवधि तक उनके द्वारा दिया गया कोई भी नोटिस भी स्वीकार्य नहीं किया जाएगा।

End of Feed