राहुल गांधी से भारत जोड़ो यात्रा में मिला शिक्षक, कर दिया गया सस्पेंड; कहा गया- वो राजनीतिक रैली थी

  • Edited by: अभिषेक गुप्ता
  • Updated Dec 4, 2022, 10:05 AM IST

बकौल राजेश, "मेरी भेंट बोरगांव-रुस्तमपुर के बीच में गांधी से हुई थी। अगले ही दिन 25 तारीख को मेरा निलंबन कर दिया गया था। यह एक राजनीतिक षडयंत्र है, जिसके चलते मुझे हटाया गया है।"

भारत जोड़ो यात्रा में कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी से मिलना एक शिक्षक को भारी पड़ गया। सहायक आयुक्त ने टीचर राजेश कनोजे को निलंबित कर दिया। निलंबित शिक्षक ने इस बाबत कहा कि यात्रा में शामिल होने की वजह से मुझे निलंबित किया गया। मुझे संविधान के तहत अपनी बात रखने का अधिकार है और उसी के तहत मैंने राहुल गांधी के समक्ष अपनी बातों को रखा।

rahul gandhi

भारत जोड़ो यात्रा के दौरान कांग्रेस नेता राहुल गांधी। (फाइल)

खुद को सामाजिक कार्यकर्ता भी मानने वाले कनोजे ने शनिवार (तीन दिसंबर, 2022) रात एक हिंदी चैनल को बताया- यात्रा में मैंने राहुल गांधी से मुलाकात की थी तो मुझे सस्पेंड कर दिया गया। मैं 24 तारीख (नवंबर) को गया था। मैंने छुट्टी का आवेदन भी दिया था, पर मुझे निलंबित कर दिया गया।

End of Feed