धर्मेंद्र प्रधान के खिलाफ बनाई अभद्र रील, मध्य प्रदेश के सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर के खिलाफ केस दर्ज

गौरतलब है कि नीट (NEET) परीक्षा में कथित अनियमितताओं को लेकर 'कॉकरोच जनता पार्टी' (CJP) के नेतृत्व में हुए देशव्यापी प्रदर्शनों और प्रदर्शनकारियों पर दिल्ली पुलिस की कार्रवाई के बाद, पिछले कुछ हफ्तों से सोशल मीडिया पर सरकार को निशाना बनाने वाले कई मीम्स और पोस्ट सामने आ रहे हैं।

मध्य प्रदेश के निवाड़ी जिले में एक सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर पूर्व केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के खिलाफ आपत्तिजनक भाषा का इस्तेमाल कर इंस्टाग्राम पर एक रील (वीडियो) पोस्ट करने के मामले में कानूनी पचड़े में फंस गया है। पुलिस अधिकारी ने बताया कि एक स्थानीय भाजपा नेता द्वारा दर्ज कराई गई शिकायत के आधार पर पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 296(ए) (सार्वजनिक स्थान पर अश्लील कृत्य जिससे दूसरों को परेशानी हो) और धारा 352 (शांति भंग करने के इरादे से जानबूझकर किया गया अपमान) के तहत एक प्राथमिकी (FIR) दर्ज की है।

Dharmendra pradhan

धर्मेंद्र प्रधान पर अभद्र टिप्पणी में फंसा सोशल मीडिया एंफ्लुएंसर

यशपाल सोनी पर लगा आरोप

निवाड़ी के अनुविभागीय पुलिस अधिकारी (SDOP) के. के. पांडेय ने पीटीआई से बात करते हुए बताया कि भाजपा नेता कमलेश चौरसिया ने अपनी शिकायत में आरोप लगाया है कि यशपाल सोनी नाम के एक सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर ने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो अपलोड किया था, जिसमें उसने धर्मेंद्र प्रधान और दिल्ली पुलिस के खिलाफ बेहद अभद्र और गाली-गलौज वाली भाषा का इस्तेमाल किया था।

End of Feed