Morbi Bridge Collapse: टिकट बेचने में लगे थे कर्मी, बोले थे 'भीड़ काबू करने का नहीं है उपाय'- शख्स की आपबीती

  • Agency by: Agency
  • Updated Oct 31, 2022, 08:49 AM IST

Morbi Bridge Collapse: हादसे में बाल-बाल बचे मेहुल रावल ने बताया कि पुल जब टूटा उस वक्त उसपर करीब 300 लोग खड़े होंगे। अस्पताल में एडमिट रावल ने स्थानीय पत्रकारों से कहा, ‘‘हम जब पुल पर थे, तभी वह अचानक बीच से दबने लगा था। सभी लोग नीचे गिर गए। कई लोग मर गए, जबकि कई लोग घायल हुए। पुल पर बहुत ज्यादा लोग थे, इसलिए वह गिरा।’’

Morbi Bridge Collapse: गुजरात (Gujarat) के मोरबी (Morbi) में हुए भयानक पुल हादसे (Bridge Collapse Accident) में अहमदाबाद (Ahmedabad) के विजय गोस्वामी और उनकी फैमिली बाल-बाल बची।

morbi pul hadsa

Morbi Bridge Collapse: ब्रिटिश काल में बना यह पुल मरम्मत के बाद चार दिन पहले ही लोगों के लिए खुला था। (AP)

रविवार (30 अक्टूबर, 2022) को हुए हादसे से कुछ घंटे पहले ही वह सपरिवार ब्रिज पर गए थे, पर कुछ युवकों की ओर से केबल पुल हिलाए जाने के चलते वह नीचे उतर आए थे। हालांकि, उन्होंने इस बारे में वहां मौजूद कर्मचारियों से शिकायत भी की थी, पर वे लोग टिकट बेचने में लगे थे। बोले थे कि उनके पास भीड़ काबू करने के लिए कोई उपाय नहीं है।

End of Feed