IMD Monsoon Update: दिल्ली सहित देश के बाकी हिस्सों में मानसून पहुंच चुका है। हिमाचल से लेकर केरल और उत्तराखंड से लेकर उत्तर प्रदेश तक झमाझम बरसात हो रही है। IMD के अनुसार, 4 जुलाई तक देश के अलग-अलग हिस्सों में भारी बारिश होने की संभावना है। भारतीय मौसम विभाग का कहना है कि मानसून 29 जून 2025 को पूरे देश में पहुंच चुका है, जबकि अपेक्षित तिथि 8 जुलाई 2025 है।
पूरे देश में सक्रिय हुआ मानसू: IMD
मानसून सामान्य से 9 दिन पहले पूरे देश में हुआ सक्रिय
जानकारी के अनुसार, मानसून ने दिल्ली में मानसून सामान्य से 9 दिन पहले ही सक्रिय हो चुका है। IMD ने कहा कि मानसून ने आज राजस्थान, पश्चिम उत्तर प्रदेश, हरियाणा और सम्पूर्ण दिल्ली को कवर कर लिया है। अब पूरे भारतवर्ष में मानसून सक्रिय हो चुका है। यह सामान्य तिथि (8 जुलाई) से 9 दिन पहले हुआ है।
बिहार, पूर्वी उत्तर प्रदेश में जमकर बारिश होने की संभावना
IMD ने कहा कि लो प्रेशर का क्षेत्र पश्चिम बंगाल-बांग्लादेश तट और उत्तर-पश्चिम बंगाल की खाड़ी में बना हुआ है। यह स्थिति 29 जून 2025 को सुबह 08:30 बजे तक बनी रही। इससे जुड़ा चक्रवाती परिसंचरण 7.6 किमी ऊपर तक फैला है। अगले 2 दिनों में यह प्रणाली धीरे-धीरे उत्तर ओडिशा, गंगीय पश्चिम बंगाल और झारखंड की ओर बढ़ेगी। जिसके कारण बिहार, पूर्वी उत्तर प्रदेश में जमकर बारिश होने की संभावना है।
आईएमडी ने बताया कि उत्तराखंड, उत्तर प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, पश्चिम राजस्थान, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, झारखंड, पश्चिम बंगाल के अलग-अलग स्थानों पर भारी बारिश होने की संभावना है। अंडमान निकोबार द्वीप समूह, तटीय कर्नाटक, महाराष्ट्र समेत पूर्वोत्तर भारत के कई राज्यों में भी तेज हवाओं के साथ जमकर बौछारें पड़ेगी।
चारधाम यात्रा को 1 दिन के लिए किया गया स्थगित
इस बीच, उत्तराखंड में लगातार हो रही भारी बारिश और भूस्खलन की घटनाओं के मद्देनजर राज्य सरकार ने रविवार को चारधाम यात्रा को एक दिन के लिए स्थगित कर दिया। तीर्थयात्रियों की सुरक्षा को सर्वोपरि बताते हुए गढ़वाल आयुक्त विनय शंकर पांडेय ने कहा कि वर्तमान मौसमी परिस्थितियों को ध्यान में रखते हुए यह निर्णय लिया गया है। उन्होंने कहा कि यात्रियों की सुरक्षा के मद्देनजर यह एहतियाती कदम उठाया गया है ताकि मार्गों पर फंसे श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की असुविधा न हो और उन्हें सुरक्षित स्थानों तक पहुंचाया जा सके।
