Times Now Summit 2026: कहां हैं मोजतबा खामेनेई, कब होगा युद्धविराम? मोहम्मद हुसैन जियायेनिया ने क्या कहा?

Times Now Summit 2026 के मंच पर मोहम्मद हुसैन जियायेनिया ने कहा कि ईरान की सरकार की व्यवस्था यह दिखा रही है कि नेता अपनी भूमिका बखूबी निभा रहे हैं। और वह देश का मार्गदर्शन कर रहे हैं और दिशा-निर्देश दे रहे हैं। ईरान में नेता की यही भूमिका होती है। और, आप जानते हैं, यह हो चुका है। हमें महामहिम हजरत आयतुल्लाह सैयद मोजतबा खामेनेई से भी दो-तीन संदेश मिले हैं।

Times Now Summit 2026: ईरान के सर्वोच्च नेता के भारत में प्रतिनिधि के उप-प्रतिनिधि डॉ. मोहम्मद हुसैन जियायेनिया ने Times Now Summit 2026 में ईरान के सर्वोच्च नेताओं के महत्व से लेकर युद्धविराम की संभावनाओं पर विस्तार से बात की। मोजतबा खामेनेई को लेकर उठ रही आशंकाओं पर भी जियायेनिया ने अपने विचार रखे। इस मंच उन्होंने युद्धविराम को लेकर भी ईरान का नजरिया सबके सामने रखा। क्या-क्या कहा जियायेनिया ने जानिए।

Mohammad Hossein Ziyaeenia

Times Now Summit 2026 में मो. हुसैन जियायेनिया

मोजतबा खामेनेई का कोई अता-पता नहीं

अमेरिका और इजराइल दोनों का कहना है कि मोजतबा खामेनेई का कोई अता-पता नहीं है। उन हमलों के बाद से खामेनेई का कोई पता नहीं चला है। तो, क्या यहां कोई ऐसा है जो उनके संपर्क में हो? क्या किसी ने उनसे बात की है? उनका हालचाल क्या है? यह एक बहुत ही महत्वपूर्ण सवाल है जिसका जवाब हर कोई जानना चाहता है। इस सवाल के जवाब में डॉ. मोहम्मद हुसैन जियायेनिया ने कहा, हर चीज की अपनी प्रक्रिया होती है। जब आप किसी को ढूंढ़ना चाहते हैं, तो शायद आप दूसरे लोगों से पूछ सकते हैं कि वह यहां क्यों नहीं हैं, वह वहां हैं। ईरान की सरकार की व्यवस्था यह दिखा रही है कि नेता अपनी भूमिका बखूबी निभा रहे हैं। और वह देश का मार्गदर्शन कर रहे हैं और दिशा-निर्देश दे रहे हैं। ईरान में नेता की यही भूमिका होती है। और, आप जानते हैं, यह हो चुका है। और, आप जानते हैं, यह जारी भी है। इसलिए, हमें इस बारे में कोई चिंता नहीं है। और हमें महामहिम हजरत आयतुल्लाह सैयद मोजतबा खामेनेई से भी दो-तीन संदेश मिले हैं। इसलिए हमें इस बारे में कोई चिंता नहीं है। और हम आश्वस्त हैं।

End of Feed