इजरायली बंधकों की रिहाई पर मोदी ने की ट्रंप की सराहना; बोले- हम ईमानदार शांति प्रयासों का समर्थन करते हैं

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने सोमवार को गाजा पट्टी में इजराइल के सभी 20 जीवित बंधकों की रिहाई का स्वागत किया और कहा कि भारत क्षेत्र में शांति लाने के अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के 'ईमानदार प्रयासों' का समर्थन करता है।

Modi on release of Israeli hostages: गाजा में दो साल से जारी संघर्ष के अंत की दिशा में बड़ा कदम उठाते हुए अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने युद्धविराम समझौते में अहम भूमिका निभाई। इस ऐतिहासिक शांति पहल के तहत हमास ने सभी 20 जीवित इजरायली बंधकों को रिहा कर दिया। इस मौके पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ट्रंप की 'ईमानदार कोशिशों' की खुलकर सराहना की और कहा कि भारत उनके शांति प्रयासों का समर्थन करता है।

trump modi pti

राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के 'ईमानदार प्रयासों' का समर्थन करता है भारत (फाइल फोटो | PTI)

“बंधकों की रिहाई परिवारों के साहस और ट्रंप के संकल्प का प्रतीक”

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर पोस्ट करते हुए लिखा, “हम दो साल से अधिक समय तक बंधक बनाकर रखे गए सभी बंधकों की रिहाई का स्वागत करते हैं। यह उनके परिवारों के साहस, राष्ट्रपति ट्रंप के अटूट शांति प्रयासों और प्रधानमंत्री नेतन्याहू के दृढ़ संकल्प का प्रतीक है। हम क्षेत्र में शांति लाने के राष्ट्रपति ट्रंप के ईमानदार प्रयासों का समर्थन करते हैं।”

End of Feed