संसद-विधानसभाओं में महिलाओं के लिए 33% सीटें होंगी आरक्षित? मोदी सरकार ने संशोधित आरक्षण बिल को दी मंजूरी

मोदी कैबिनेट ने बुधवार को महिला आरक्षण बिलों को कैबिनेट ने मंजूदी दे दी है। सूत्रों के अनुसार लोकसभा और विधानसभाओं में महिलाओं के लिए 33% सीटें आरक्षित करने के बिलों को मंजूरी दी गई है।

मोदी कैबिनेट ने बुधवार को महिला आरक्षण बिलों को कैबिनेट ने मंजूदी दे दी है। सूत्रों के अनुसार लोकसभा और विधानसभाओं में महिलाओं के लिए 33% सीटें आरक्षित करने के बिलों को मंजूरी दी गई है। जानकारी के मुताबिक, 16 अप्रैल से शुरू हो रहे विशेष संसद सत्र इस बिल को पेश किया जाएगा। इनमें संविधान संशोधन बिल भी शामिल होंगे। जानकारी के मुताबिक, इस बिल को 2029 के लोकसभा चुनाव से लागू करने का प्रावधान है। साल 2011 की जनगणना के आधार पर परिसीमन आयोग बनाने का बिल भी लाया जाएगा। इसके तहत सीटें बढ़ाई जाएंगी, जिससे लोकसभा की सीटें 543 से बढ़कर 816 हो जाएंगी। हालांकि, इस तरह वर्तमान सीटों को नहीं छेड़ा जाएगा।

Modi cabinet approves modified women reservation bill.

पीएम मोदी (फाइल फोटो)

महिला आरक्षण पर विशेष सत्र

महिला आरक्षण विधेयक पर चर्चा दोनों सदनों में होगी। इसके लिए सरकार विशेष सत्र बुलाने का प्लान कर रही है। जानकारी के मुताबिक, 16, 17 और 18 अप्रैल तक चलने वाले सत्र में महिलाओं के अधिकारों और देश में आधी आबादी के योगदान को लेकर बहस देखने को मिलेगा। इस बिल का मुख्य उद्देश्य देश के निर्वाचन क्षेत्र और पार्लियामेंट में महिलाओं की भागेदारी सुनिश्चित करना है। इससे महिला सशक्तिकरण को बल मिलेगा। इस बिल पर चर्चा से लागू करने पर आने वाली मुश्किलों को दूर करने की कवायत होगी और साथ ही संशोधन बिल को पारित कराना है।

End of Feed