'मियां एकजुट होकर करते हैं एकमुश्त वोट...', ऐसा क्यों बोल गए असम CM हिमंत बिस्वा सरमा?

Assam Elections: असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने शनिवार को दावा किया कि ‘मियां’ एकजुट होकर वोट डालते हैं, जिसकी वजह से वे ‘राजनीतिक रूप से मजबूत रहते हैं’, जबकि ‘हमारे लोगों’ के वोट बिखरे हुए हैं। अगले वर्ष होने वाले विधानसभा चुनावों के लिए भाजपा की तैयारियों पर उन्होंने कहा कि ‘‘कुछ चुनौतियां’’ रहेंगी।

Assam Elections: असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने शनिवार को दावा किया कि ‘मियां’ एकजुट होकर वोट डालते हैं, जिसकी वजह से वे ‘राजनीतिक रूप से मजबूत रहते हैं’, जबकि ‘हमारे लोगों’ के वोट बिखरे हुए हैं। उन्होंने जोर देकर कहा कि निचले असम अर्थात ब्रह्मपुत्र घाटी के पश्चिमी हिस्से के जिलों से अवैध रूप से बसने वालों को ‘और आगे बढ़ने से रोकने’ के लिए उन पर लगातार ‘दबाव’ बनाए रखना होगा।

Himanta Biswa Sarma

मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा (फाइल फोटो साभार: ANI)

सरमा ने विभिन्न कार्यक्रमों के इतर संवाददाताओं से कहा, ‘‘मियां लोग एक साथ, एकमुश्त वोट करते हैं। इसलिए वे राजनीतिक रूप से आगे बढ़ रहे हैं। हमारे वोट बिखरे हुए हैं। इसलिए मैं हमारे लोगों से कहता हूं कि एकजुट होकर वोट करें, चाहे किसी भी पार्टी या व्यक्ति के पक्ष में क्यों न हो।’’

End of Feed