मिशन UP 2027 पर क्या है सपा की रणनिति, कांग्रेस के साथ या फिर सिर्फ PDA की राह...अखिलेश यादव ने क्या-क्या बताया

UP Election 2027: उत्तर प्रदेश सहित देश की राजनीतिक सरगर्मियों के बीच समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने भारतीय जनता पार्टी की नीतियों, कानून व्यवस्था और चुनावी निष्पक्षता पर अब तक का सबसे तीखा हमला बोला है।

UP Election 2027: समाजवादी पार्टी प्रमुख और उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav), अगली विधानसभा चुनाव की तैयारियों को लेकर कहा कि सपा 403 सीटों पर अपनी तैयारी कर रही है। उन्होंने यह भी कहा कि 2027 का यूपी विधानसभा चुनाव (UP Election 2027) कांग्रेस के साथ ही गठबंधन में सपा लड़ेगी। अखिलेश यादव ने एक इंटरव्यू में बातचीत करते हुए ये बातें कहीं। इस दौरान अखिलेश यादव ने मिशन 2027, चुनाव आयोग, बीजेपी...समेत कई मुद्दों पर खुलकर बोला और कई मौकों पर बीजेपी को जमकर घेरा। इस दौरान उन्होंने बुल्डोजर एक्शन को पीडीए विरोधी बताते हुए कहा कि बुल्डोजर ने 90 प्रतिशत पीडीए के लोगों का घर तोड़ा है।

akhilesh yadav facebook

समाजवादी पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव (फोटो- yadavakhilesh)

कांग्रेस के साथ गठबंधन पर क्या बोले अखिलेश यादव?

कांग्रेस के साथ गठबंधन और आगामी चुनाव की तैयारियों पर बोलते हुए सपा प्रमुख से जब पूछा गया कि क्या कांग्रेस के साथ सपा का गठबंधन होगा, क्योंकि कांग्रेस 403 सीटों पर चुनाव लड़ने की तैयारी कर रही है? इसके जवाब में अखिलेश यादव ने कहा कि सपा भी 403 सीटों पर अपनी तैयारी मजबूत कर रही है। असल में, बीजेपी को हराने के लिए यह हमारी 'डबल तैयारी' चल रही है।"

End of Feed