30 जुलाई को प्रक्षेपित किया जाएगा मिशन ‘निसार', पूरी पृथ्वी को करेगा स्कैन; ISRO चीफ ने दी जानकारी

Nasa-Isro Joint Space Mission: नासा-इसरो सिंथेटिक अपर्चर रडार (निसार) को जीएसएलवी-एस16 रॉकेट के माध्यम से 30 जुलाई को अंतरिक्ष में प्रक्षेपित किया जाएगा। ‘निसार’ का वजन 2392 किलोग्राम है। यह पृथ्वी का अवलोकन करने वाला उपग्रह है।

Mission NISAR: पृथ्वी का अवलोकन करने वाले उपग्रह ‘नासा-इसरो सिंथेटिक अपर्चर रडार’ (निसार) को जीएसएलवी-एस16 रॉकेट के माध्यम से 30 जुलाई को अंतरिक्ष में प्रक्षेपित किया जाएगा। भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) के अध्यक्ष वी. नारायणन ने यह जानकारी दी। ‘निसार’ का वजन 2392 किलोग्राम है। यह पृथ्वी का अवलोकन करने वाला उपग्रह है। यह ऐसा पहला उपग्रह है, जो दोहरे आवृत्ति सिंथेटिक अपर्चर रडार (नासा का एल-बैंड और इसरो का एस-बैंड) के साथ पृथ्वी का निरीक्षण करेगा।

Mission NISAR

पृथ्वी अवलोकन उपग्रह निसार 30 जुलाई को प्रक्षेपित किया जाएगा: इसरो अध्यक्ष

स्वीप एसएआर प्रौद्योगिकी का उपयोग करेगा निसार

अंतरिक्ष एजेंसी के अनुसार, ऐसा पहली बार होगा जब यह उपग्रह ‘स्वीप एसएआर’ प्रौद्योगिकी का उपयोग करते हुए 242 किलोमीटर के दायरे और उच्च स्थानिक विभेदन क्षमता के साथ पृथ्वी का निरीक्षण करेगा। किसी तस्वीर के संबंध में उच्च स्थानिक विभेदन क्षमता का उपयोग होता है, जिसमें तस्वीर में बारीक से बारीक विवरण को साफ-साफ देखा जा सकता है। इस उपग्रह को श्रीहरिकोटा स्थित सतीश धवन अंतरिक्ष केंद्र से प्रक्षेपित किया जाएगा।

End of Feed