विदाई के दिन भी गरजा Mig 21, 63 साल की देश सेवा के बाद कहा-अलविदा, तेजस को सौंपी अपनी विरासत

समारोह में मिग-21 ने अपनी अंतिम उड़ान भरी और आसमान को अपनी गर्जना से भर दिया। पूरे-शानो-शौकत के साथ इसकी विदाई की गई। MIG-21 साल 1963 में भारतीय वायु सेना में शामिल हुआ। यह कई युद्धों एवं अभियानों में शामिल होकर भारतीय सामारिक लक्ष्यों एवं अभियानों को पूरा किया।

Mig-21 Farewell: करीब छह दशक तक शौर्य-पराक्रम के साथ देश की सेवा करने वाला भारतीय फाइटर विमान जेट MIG-21 26 सितंबर यानी शुक्रवार को वायु सेना के बेड़े से विदा हो गया। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह की मौजूदगी वाले समारोह में इस फाइटर जेट को अंतिम विदाई दी गई। चंडीगढ़ में आयोजित विदाई समारोह में मिग-21 ने अपनी अंतिम उड़ान भरी और आसमान को अपनी गर्जना से भर दिया। पूरे-शानो-शौकत के साथ इसकी विदाई की गई। MIG-21 साल 1963 में भारतीय वायु सेना में शामिल हुआ। यह कई युद्धों एवं अभियानों में शामिल होकर भारतीय सामारिक लक्ष्यों एवं अभियानों को पूरा किया।

Mig 21 final

भारतीय वायु सेना से विदा हुआ मिग-21 फाइटर जेट।

तेजस को सौंपी अपनी विरासत

समारोह में वायु सेना ने मिग-21 को पूरे सम्मान के साथ विदाई दी। परेड, सलामी देकर उसके योगदान को याद किया। मिग-21 ने भी अपनी विरासत तेजस को सौंपते हुए उसके साथ अपनी अंतिम उड़ान भरी।

End of Feed