आखिर Meta को सरकार के दबाव के आगे झुकना ही पड़ा, बाल यौन शोषण के मामलों की पुलिस को करेगी रिपोर्ट

सरकार ने कंपनियों को स्पष्ट और सख्त चेतावनी दी थी कि भारतीय कानूनों और आईटी नियमों का उल्लंघन किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। इसी कड़े रुख के बाद मेटा को झुकना पड़ा है...

Meta agrees to report child sexual abuse cases: डिजिटल स्पेस में बच्चों की सुरक्षा को लेकर भारत सरकार के कड़े रुख के आगे सोशल मीडिया दिग्गज मेटा (Meta) झुक गई है। आधिकारिक सरकारी सूत्रों के अनुसार, फेसबुक और इंस्टाग्राम की मूल कंपनी मेटा अब बाल सुरक्षा से जुड़े मामलों और बाल यौन शोषण सामग्री (CSAM) की रिपोर्ट सीधे संबंधित कानून प्रवर्तन एजेंसियों को सौंपने पर सहमत हो गई है।

Meta

Meta को झुकना ही पड़ा (एपी)

सरकार की सख्त चेतावनी और कदम

सरकारी सूत्रों ने स्पष्ट किया कि भारत में काम करने वाले किसी भी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म के लिए बच्चों की ऑनलाइन सुरक्षा एक मौलिक सिद्धांत है और इस पर कोई समझौता नहीं किया जाएगा। सरकार ने साफ किया है कि जो प्लेटफॉर्म बच्चों को ऑनलाइन हानिकारक सामग्री से बचाने के लिए सक्रिय कदम उठाने में विफल रहेंगे, उनके खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

End of Feed