Mess at IGI airport terminal 3: लंबी-लंबी कतारें, भीड़ और प्रबंधन में अव्यवस्था ये सारी चीजें अक्सर रेलवे स्टेशनों पर देखने को मिलती हैं लेकिन इस तरह के हालात यदि दिल्ली के आईजीआई एयरपोर्ट पर दिखें तो हैरानी होनी स्वाभाविक है। बीते कुछ दिनों से दिल्ली के इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय (IGI) एयरपोर्ट के टर्मिनल 3 का बुरा हाल है। यहां फ्लाइट पकड़ने वाले यात्रियों को भारी असुविधा एवं परेशानी का सामना करना पड़ा है। टर्मिनल पर अव्यवस्था का आलम इस कदर था कि कई यात्रियों को फ्लाइट छूटते-छूटते बची। टर्मिनल में दाखिल होने से लेकर सुरक्षा जांच, बोर्डिंग प्रक्रिया से गुजरने और विमान में चढ़ने तक यात्रियों को भारी असुविधा का सामना करना पड़ा। इतने अहम एयरपोर्ट पर अव्यवस्था का आलम देखकर खुद यात्री पर हैरान थे।
दिल्ली एयरपोर्ट के टर्मिनल 3 पर यात्रियों की भीड़।
यात्री अपनी इस परेशानी एवं अराजक माहौल का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर पोस्ट करने लगे। देखते ही देखते सोशल मीडिया में शिकायतों की अंबार लग गई। यात्रियों की हो रही परेशानी देखकर सरकार सक्रिय हुई। केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया अपने दल-बल के साथ आनन-फानन में सोमवार सुबह टर्मिनल 3 पहुंचे और वहां स्थिति का जायजा लिया। केंद्रीय मंत्री ने टर्मिनल के अधिकारियों के साथ बैठक की और हालात सामान्य करने के लिए उन्हें आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
Good morning - 5:30 am Delhi T3 and welcome to HELL … 35 minutes to get into the airport - 25 minutes at a comparat… t.co/sQIX5V7pBk
— ANI (@ANI) Dec 11, 2022
एक यात्री ने कहा, 'एयरपोर्ट में अंदर जाने के लिए 35 मिनट लगते हैं। सिर्फ विस्तारा में जाने के लिए 25 मिनट लगते हैं। इतनी लंबी सिक्योरिटी लाइन है। इतनी भीड़ है कि लोग अंदर जाने की उम्मीद पहले ही छोड़ देते हैं।'
'टर्मिनल 3 पर कतारें भयावह'
राजू बसु नाम के एक यात्री ने कहा कि उनका पेशा ऐसा है कि उन्हें आईजीआई एयरपोर्ट से बार-बार यात्रा करनी पड़ती है। उन्होंने पाया कि बहुत सारे यात्री टर्मिनल 3 में दाखिल होने के लिए अपनी बारी का घंटों से इंतजार कर रहे हैं। नीरू नाम की एक महिला ने अपने ट्वीट में कहा कि टर्मिनल 3 पर कतारें भयावह है। यहां एक तीन साल का बच्चा लगातार रो रहा था।
'टर्मिनल 3 एयरपोर्ट पर हालात बेहद आराजक'
टर्मिनल 3 पर फैली अव्यवस्था का जिक्र करते हुए नेहा द्विवेदी नाम की एक यात्री ने कहा कि उनकी यह पहली विमान यात्रा है लेकिन फ्लाइट छूटने का डर बना हुआ है। यह क्या हो रहा है।
Crazy queues at Terminal 3 at the Delhi airport. As someone who always arrives at the airport early, this is my fir… t.co/OPe82WYbS6
— ANI (@ANI) Dec 9, 2022
एंजेलिका एरिबाम ने कहा कि दिल्ली के टर्मिनल 3 एयरपोर्ट पर हालात बेहद आराजक हैं। यहां लंबी-लंबी कतारें लगी हुई हैं। सेक्युरिटी चेक पर लोग ट्रे के लिए एक-दूसरे से लड़ रहे हैं। पूरी तरह से अव्यवस्था है। पिछले कुछ महीनों से इस टर्मिनल से यात्रा करना एक भयावह अनुभव हो गया है।
Terminal 3 Delhi airport is super chaotic. Insanely long lines, people fighting for trays at security check, utter… t.co/F9s42AniLU
— ANI (@ANI) Dec 10, 2022
एंट्री गेट की संख्या 14 से बढ़ाकर 16 हुई
टर्मिनल 3 पर अव्यवस्था की शिकायत सामने आने के बाद केंद्रीय मंत्री सिंधिया अधिकारियों के साथ वहां पहुंचे और व्यवस्था संभालने वाले अधिकारियों के साथ बैठक की। केंद्रीय मंत्री ने हालात को समझा और उसकी समीक्षा की। फिर उन्होंने हालात सामान्य करने के लिए अधिकारियों को दिशा-निर्देश दिए। दौरा करने के बाद संसद परिसर में मीडिया के साथ बातचीत में सिंधिया ने कहा कि हमने एयपोर्ट पर एंट्री गेट की संख्या 14 से बढ़ाकर 16 कर दी है। इसके अलावा सुरक्षा जांच के लिए यात्री अब 16 कतारों में खड़े हो सकेंगे।
Another important decision taken today was regarding the security process. A total of 13 lines are in use presently… t.co/BEo2dhjWAc
— ANI (@ANI) Dec 12, 2022
इस वजह से टर्मिनल पर बढ़ी यात्रियों की भीड़
रिपोर्टों में हवाईअड्डे के अधिकारियों के हवाले से कहा गया है कि टर्मिनल पर काउंटर की संख्या कम है जबकि पहुंचने वाले यात्रियों की संख्या ज्यादा है। इसके अलावा वहां पर कम जगह होने और सीमित सुरक्षा कर्मचारियों के चलते भी भीड़ होने की बात कही जा रही है। अधिकारियों का कहना है कि पिछले दो साल तक कोविड के चलते पर्यटन धीमा हुआ और हो सकता है कि इस वजह से भी यात्रियों की संख्या अचानक बढ़ी हो।
