Mehbooba Mufti News : जम्मू-कश्मीर की पूर्व मुख्यमंत्री एवं पीपुल्स डेमोक्रेटिक पार्टी (PDP) प्रमुख महबूबा मुफ्ती ने अपने पासपोर्ट के नवीनीकरण में विदेश मंत्री एस जयशंकर से मदद मांगी है। महबूबा चाहती हैं कि उनके पासपोर्ट के नवीनीकरण में जयशंकर दखल दें। पीडीपी ने इस संबंध में विदेश मंत्री को पत्र लिखा है। महबूबा का कहना है कि वह बीते तीन साल से अपने पासपोर्ट के रिन्यू होने का इंतजार कर रही हैं लेकिन इसका अभी तक नवीनीकरण नहीं हुआ है। पीडीपी प्रमुख ने कहा है कि वह अपनी 80 साल की मां को तीर्थयात्रा पर मक्का ले जाना चाहती हैं।
महबूबा मुफ्ती ने विदेश मंत्री को लिखा है पत्र।
महबूबा का कहना है कि जम्म -कश्मीर की सीआईडी ने उनके बारे में प्रतिकूल रिपोर्ट दी है। सीआईडी ने अपनी रिपोर्ट में कहा है कि उनके लिए यात्रा दस्तावेज जारी करने से राष्ट्रीय सुरक्षा कमजोर हो सकती है। इस रिपोर्ट की वजह से उनके पासपोर्ट के नवीनीकरण का काम लटका पड़ा है।
PDP Chief & former Jammu and Kashmir CM Mehbooba Mufti wrote to EAM Dr S Jaishankar seeking his intervention in the… t.co/QDsEJAyn1R
— ANI (@ANI) Feb 20, 2023
बेटी के पासपोर्ट में हुई देरी का मुद्दा भी उठाया
अपने इस पत्र में महबूबा ने अपनी बेटी इल्तिजा का पासपोर्ट जारी होने में हो रही देरी के मसले को भी उठाया है। पीडीपी की नेता का कहना है कि उनकी बेटी उच्च शिक्षा के लिए देश से बाहर जाना चाहती है।
