दिल्ली से देवघर जा रही इंडिगो की फ्लाइट में बम की सूचना मिलने से हड़कंप मच गया। सुरक्षा के लिहाज से फ्लाइट की लखनऊ के एयरपोर्ट पर इमरजेंसी लैडिंग कराई गई। इंडिगो ने इस बारे में बताया कि दिल्ली से देवगढ़ जा रही इंडिगो की फ्लाइट 6ई 6191 को बम की धमकी मिलने के बाद लखनऊ डायवर्ट किया गया।
प्रशासन के मुताबिक सभी आवश्यक सुरक्षा प्रोटोकॉल का पालन किया गया और विमान को टेकऑफ़ के लिए मंजूरी दे दी गई। जांच में सुरक्षा एजेंसियों के नियमों का पालन कर रहे हैं। एहतियात के तौर पर विमान को लखनऊ के अमौसी हवाई अड्डे पर उतारा गया है मामले की जांच की जा रही है।
बताते हैं कि विमान को आइसोलेसन बे में ले जाया गया और मामले की जांच की गई, लेकिन वहां ऐसा कुछ निकला नहीं जिसके बाद वहां मौजूद कर्मियों ने राहत की सांस ली, विमान को गंतव्य के लिए रवाना कर दिया गया है। एयरपोर्ट प्रशासन ने बताया कि सुरक्षा कारणों ने विमान को लखनऊ एयरपोर्ट पर उतारा गया था और मामले की जांच की जा रही है, सभी यात्री पूरी तरह सुरक्षित हैं।
