मेघालय : यूट्यूबर के साथ सामूहिक दुष्कर्म, तीन आरोपी गिरफ्तार, वारदात में दोस्त ही शामिल

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Apr 24, 2024, 06:35 AM IST

वीडियो वायरल होने के बाद पीड़िता ने एक स्थानीय समाचार चैनल को बताया, मुझे मेरे दोस्त ने नशीला पदार्थ दिया था। मेरे साथ सामूहिक बलात्कार किया गया।

Youtuber Sexually Exploited: शिलांग में 26 वर्षीय यूट्यूबर के साथ कथित तौर पर सामूहिक बलात्कार के मामले में तीन लोगों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने मंगलवार को यह जानकारी दी। अपराध का एक कथित वीडियो व्हाट्सएप पर वायरल हो गया, जिसके बाद पीड़िता ने 20 अप्रैल को पुलिस में शिकायत दर्ज कराई।

YouTuber Rape case

यूट्यूबर के साथ दुष्कर्म

दोस्त ने दिया नशीला पदार्थ

वीडियो वायरल होने के बाद पीड़िता ने एक स्थानीय समाचार चैनल को बताया, मुझे मेरे दोस्त ने नशीला पदार्थ दिया था। मेरे साथ सामूहिक बलात्कार किया गया। पुलिस ने बताया कि 18 से 20 साल की उम्र के तीनों आरोपियों को पूर्वी जैंतिया हिल्स जिले से गिरफ्तार किया गया। पूर्वी खासी हिल्स जिले के पुलिस अधीक्षक ऋतुराज रवि ने बताया कि अन्य आरोपी व्यक्तियों की तलाश जारी है। (भाषा इनपुट)

End of Feed