राहुल गांधी के आरोप पर MEA का जवाब, PAK को 'ऑपरेशन सिंदूर' की सूचना पहले नहीं दी गई

'ऑपरेशन सिंदूर' की जानकारी पाकिस्तान के साथ साझा करने के राहुल गांधी के आरोपों पर विदेश मंत्रालय ने सोमवार को जवाब दिया। मंत्रालय ने राहुल के आरोपों का खंडन करते हुए सोमवार को कहा कि पाकिस्तान को 'ऑपरेशन सिंदूर' की जानकारी पहले नहीं दी गई थी, बल्कि उसे अभियान का शुरुआती चरण शुरू हो जाने के बाद बताया गया।

MEA response to Rahul Gandhi: विदेश मंत्रालय (MEA) ने लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के आरोपों का जवाब दिया है। मंत्रालय ने राहुल के आरोपों का खंडन करते हुए सोमवार को कहा कि पाकिस्तान को 'ऑपरेशन सिंदूर' की जानकारी पहले नहीं दी गई थी, बल्कि उसे अभियान का शुरुआती चरण शुरू हो जाने के बाद बताया गया। इस बारे में विदेश मंत्री का बयान गलत तरीके से पेश किया गया है।

OPeration Sindoor

'ऑपरेशन सिंदूर' पर राहुल गांधी ने पूछे हैं सवाल।

राहुल ने विदेश मंत्री का वीडियो शेयर किया

दरअसल, राहुल ने विदेश मंत्री जयशंकर 17 मई का एक वीडियो शेयर किया है। इस वीडियो में विदेश मंत्री कहते हैं कि 'ऑपरेशन शुरू होने पर हमने पाकिस्तान को संदेश भेजा। हमने कहा कि हम आतंकवादियों के ठिकानों पर हमले कर रहे हैं। हमारा निशाना सैन्य प्रतिष्ठान नहीं हैं। ऐसे में पाकिस्तानी सेना के पास इससे दूर रहने और भारत की कार्रवाई में दखल न देने का विकल्प मौजूद है। लेकिन उन्होंने भारत की अच्छी सलाह को नहीं माना।' राहुल ने दावा किया कि पाकिस्तान और उसके कब्जे वाले कश्मीर (पीओके) में आतंकी ठिकानों पर सैन्य हमलों से पहले भारत सरकार ने पाकिस्तान को इस बारे में सूचित किया था।

End of Feed