देश

'हिन्दू राष्ट्र' पर तिलमिलाए मौलाना तौकीर रजा कहा-अगर मुसलमानों से इतनी ही नफरत है तो आमने सामने से लड़ो-Video

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलEdited by: रवि वैश्य
  • Updated Feb 25, 2023, 03:52 PM IST

Maulana Tauqeer Raza on Muslim: मौलाना तौकीर रजा ने चुनौती देते हुए कहा कि अगर मुसलमानों से इतनी ही नफरत है तो आमने सामने से लड़ो, इस दौरान उन्होंने एक बार फिर से महाभारत की चेतावनी दी है।

Maulana Tauqeer Raza Statement: इत्तेहाद-ए-मिल्लत काउंसिल (Ittehad-e-Millat Council) के राष्ट्रीय अध्यक्ष मौलाना तौकीर रजा (Maulana Tauqeer Raza) अक्सर अपने भड़काऊ बयानों को लेकर चर्चा में रहते हैं। इस बार उन्होंने कहा कि अगर मुसलमानों से इतनी ही नफरत है तो आमने सामने से लड़ो।

साथ ही उन्होंने एक महाभारत की चेतावनी भी दी, सवाल है कि क्या भड़काऊ भाषण सिर्फ बहाना है असली मकसद 2024 में पीएम मोदी (PM Modi) को हराना है?

मौलाना तौकीर रजा खान ने बरेली के अपने आवास में एक प्रेस कांफ्रेस कर कहा कि- 'किसी में दम नहीं है कि भारत हिन्दू राष्ट्र बनाए', तौकीर रजा

बागेश्वर धाम सरकार के धीरेंद्र शास्त्री के बयान पर प्रतिक्रिया देते हुए पलटवार कर रहे थे।

उन्होंने कहा कि कत्ल हो जाना, मॉब लिंचिंग हो जाना ये हिंदुस्तान में आम बात हो गई है, साथ ही उन्होंने विश्व हिंदू परिषद और बजरंग दल को आतंकवादी संगठन घोषित करते हुए पाबंदी लगाने डिमांड भी की।

'भिवानी कांड को कई दिन हो चुके हैं'

उन्होंने कहा कि हरियाणा के भिवानी कांड को कई दिन हो चुके हैं, जिसमें मुस्लिम युवक को झूठा आरोप लगाकर मार डाला गया था। इतने दिनों तक हमने खामोशी रखी, हमने सबर किया। लेकिन, जो लोग आरोपी थे, जिन लोगों पर आरोप था जब उनके समर्थन में सभाएं की जाने लगी तो इससे सवाल उठते हैं।

देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (News in Hindi) पढ़ें हिंदी में और देखें छोटी बड़ी सभी न्यूज़ Times Now Navbharat Live TV पर। देश (India News) अपडेट और (आज की ताजा खबर) के लिए जुड़े रहे Times Now Navbharat से ।

टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल author

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच ए... और देखें

End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!