Avalanche in Gulmarg: जम्मू-कश्मीर के बारामूला जिले में ‘गुलमर्ग स्कीइंग रिज़ॉर्ट’ के ऊंचाई वाले इलाके में बुधवार को एक भीषण हिमस्खलन हुआ। इसका एक वीडियो भी सामने आया है जिसमें साफ दिख रहा है कि बर्फ का एक पहाड़ ही खिसक के नीचे आ गया। इस दौरान यहां कुछ सैलानी जो वीडियो बना रहे थे वो भी भागने लगे। वीडियो में भूस्खलन के बाद लोगों के चीखने की आवाजें भी सुनाई दे रही हैं। Rescue operations फिलहाल जारी है।
पुलिस का ट्वीट
बारामूला जिला पुलिस के एक प्रवक्ता ने ट्वीट किया, ‘हिमस्खलन गुलमर्ग में एक प्रसिद्ध स्की रिज़ॉर्ट अफरवत चोटी हापथखुद में हुआ। बारामूला पुलिस ने अन्य एजेंसियों के साथ मिलकर बचाव अभियान शुरू कर दिया है। कुछ लोगों के फंसे होने की आशंका है। विस्तृत जानकारी का इंतजार है।’अधिकारियों ने बताया कि दो विदेशी नागरिक (स्की करने आए) और दो ‘गाइड’ के लापता होने की खबर है।जारी की थी ये भविष्यवाणी
सोमवार को ही जम्मू-कश्मीर आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (जेकेडीएमए) ने सोमवार को केंद्र शासित प्रदेश के विभिन्न इलाकों के लिए हिमस्खलन की चेतावनी जारी की थी। प्राधिकरण ने लोगों को अनावश्यक रूप से बाहर नहीं निकलने की सलाह दी थी। आपको बता दें कि सोमवार को जम्मू-कश्मीर में भारी बर्फबारी हुई है. इस वजह से सभी उड़ाने रद्द कर दी गई हैं। इतना ही नहीं राष्ट्रीय राजमार्ग भी बंद हो गया है।देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (News in Hindi) पढ़ें हिंदी में और देखें छोटी बड़ी सभी न्यूज़ Times Now Navbharat Live TV पर। देश (India News) अपडेट और (आज की ताजा खबर) के लिए जुड़े रहे Times Now Navbharat से ।
