सिद्धारमैया के शपथ ग्रहण में लगेगा विपक्ष का जमावड़ा! नीतीश, सोरेन, स्टालिन का जाना कंफर्म; इन पार्टियों को कांग्रेस ने नहीं भेजा न्योता

  • Authored by: शिशुपाल कुमार
  • Updated May 19, 2023, 06:09 PM IST

कर्नाटक के होने वाले मुख्यमंत्री सिद्धारमैया और होने वाले डिप्टी सीएम शिवकुमार इस समय दिल्ली में मौजूद हैं। कहा जा रहा है कि इन दोनों को मंत्रियों के नामों पर चर्चा करने के लिए दिल्ली बुलाया गया है। साथ ही मंत्रियों के पोर्टफोलियो पर भी इनसे कांग्रेस आलाकमान चर्चा कर सकता है।

KEY HIGHLIGHTS
  • 20 मई को सिद्धारमैया लेंगे कर्नाटक सीएम पद की शपथ
  • सिद्धारमैया के साथ-साथ डीके शिवकुमार लेंगे डिप्टी सीएम की शपथ
  • कर्नाटक सीएम के शपथ ग्रहण में शामिल होंगे कई विपक्षी नेता

कांग्रेस कर्नाटक सीएम पद की शपथ को विपक्षी एकजुटता का प्रतीक बनाने की जोरदार तैयारी कर रही है। कुछ विपक्षी पार्टियों को छोड़कर कांग्रेस ने ज्यादातर पार्टियों को सिद्धारमैया के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होने का न्योता भेजा है। विपक्षी नेताओं में से बिहार के सीएम नीतीश कुमार, झारखंड के सीएम हेमंत सोरेन और तमिलनाडु के सीएम स्टालिन की ओर से कंफर्म हो गया है कि वो इस शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होंगे।

End of Feed