Northeast Flood: नॉर्थईस्ट में बाढ़ से हाल बेहाल; अब तक 36 लोगों की मौत, 5.5 लाख से अधिक लोग प्रभावित

Northeast Flood: लगातार हो रही मॉनसूनी बारिश की वजह से नॉर्थईस्ट के कई राज्य भयंकर बाढ़ और भूस्खलन का सामना कर रहे हैं और अब तक 36 लोगों की मौत हो चुकी है, जबकि कई राज्यों में 5.5 लाख से अधिक लोग प्रभावित हुए हैं। असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने सबसे अधिक प्रभावित क्षेत्रों में से एक लखीमपुर जिले का दौरा किया और प्रभावित लोगों को हर संभव सहायता का आश्वासन दिया।

Northeast Flood: लगातार हो रही मॉनसूनी बारिश की वजह से नॉर्थईस्ट के कई राज्य भयंकर बाढ़ और भूस्खलन का सामना कर रहे हैं और अब तक 36 लोगों की मौत हो चुकी है, जबकि कई राज्यों में 5.5 लाख से अधिक लोग प्रभावित हुए हैं। नॉर्थईस्ट में बाढ़ और भूस्खलन के कारण असम में सबसे अधिक 11 लोगों की जान गई है, इसके बाद अरुणाचल प्रदेश में 10, मेघालय में छह, मिजोरम में पांच, सिक्किम में तीन और त्रिपुरा में एक व्यक्ति की मौत हुई है।

Northeast Flood

नॉर्थईस्ट में बाढ़ से हाल बेहाल

असम में नदियों का रौद्र रूप

असम में बाढ़ की स्थिति सोमवार को भी गंभीर बनी रही और 22 जिलों में 5.35 लाख से अधिक लोग प्रभावित हुए हैं, जबकि एक व्यक्ति की मौत हो जाने से मृतकों की संख्या बढ़कर 11 हो गयी। एक आधिकारिक बुलेटिन के मुताबिक, राज्य में 15 नदियां उफान पर हैं।

End of Feed