दिल्ली के शाहदरा में आग के चलते 9 लोगों की दर्दनाक मौत; PM मोदी ने जताया दुख, मुआवजे का ऐलान

Delhi Fire Incident: दिल्ली के शाहदरा स्थित विवके विहार में रविवार को चार मंजिला इमारत में आग लगने से 9 लोगों की मौत हो गई। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हादसे पर दुख जताया और मुआवजे का ऐलान किया।

Delhi Fire Incident: दिल्ली के शाहदरा स्थित विवके विहार में रविवार को चार मंजिला इमारत में आग लगने से एक बच्चे समेत दो परिवारों के कम से कम 9 लोगों की मौत हो गई। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हादसे पर दुख जताया और घायलों के जल्द से जल्द ठीक होने की कामना की।

Delhi Fire Incident

शाहदरा में चार मंजिला इमारत में लगी भीषण आग

पीएम मोदी ने एक्स पर एक पोस्ट में कहा, ''दिल्ली के शाहदरा जिले में आग की घटना में लोगों की जान जाना बेहद दुखद और पीड़ादायक है। जिन परिवारों ने अपने प्रियजनों को खोया है, उनके प्रति गहरी संवेदनाएं। घायलों के जल्द से जल्द स्वस्थ होने की कामना है।''

End of Feed